Let’s travel together.
nagar parisad bareli

विश्व पर्यटक स्थल पर वाहनों की भारी आवाजाही लेकिन पुलिस विहीन रहते चौराहे

0 67

साँची रायसेन से देवेंद्र तिवारी

सांची एक विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल के रूप में विख्यात है इसी नगर के मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित कर निर्मित कर दिया गया है जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग होने से छोटे बडे़ वाहनों की कम दूरी लंबी दूरी की कतार तो लगी रहती है साथ ही अंधी रफ्तार से दौड़ते वाहनों के चलते चाक चौराहे पुलिस विहीन दिखाई देते हैं जिससे लोगों को सड़क पार करने जान जोखिम में डलने का भय बना रहता है ।
जानकारी के अनुसार यह नगर वैसे तो एक विश्व ऐतिहासिक पर्यटक स्थल के रूप में विख्यात है यहां देशी विदेशी पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है साथ ही नगर वासियों को रेलवे स्टेशन बस स्टैंड सहित अन्य कार्यालय के लिए अपने कार्य के लिए सड़क पार करना पड़ती है इस नगर के सबसे अधिक व्यस्ततम चौराहे के रूप में शिवमन्दिर स्तूप चोराहा गुलगांव चोराहा हेडगेवार कालोनी तिराहा प्रसिद्ध है शिवमन्दिर चौराहे से पर्यटकों के साथ नगर वासियों को आवाजाही लगी रहती है इस नगर के मुख्य मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित कर निर्मित कर दिया गया था जिससे इस मार्ग पर कम व लंबी दूरी वाले वाहनों की लंबी लंबी कतारें अंधी रफ्तार की दौडभाग के चलते मार्ग पार करना कठिन हो चुका है पूर्व में अनेक बार शासन प्रशासन से नगर के मुख्य मार्ग पर स्थित चौराहों पर यातायात पुलिस व्यवस्था करने मांग उठाई जाती रही है तब पुलिस प्रशासन ने केवल एक ही यातायात आरक्षक की पदस्थापना की है जो राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाकाफी है तथा जिससे सड़क पार करने लोगों को जानजोखिम में डालना पड़ती है इतना ही नहीं किसी भी चौराहे पर पुलिस व्यवस्था नहीं रहती जिससे अनहोनी का भय सताता रहता है गुलगांव चोराहा जहां से लगभग बीस पच्चीस गांव के ग्रामीणों की आवाजाही होती है इनमें महिला पुरुषों बच्चों स्कूली छात्र छात्रा का आना जाना लगा रहता है जो पुलिस विहीन रहते हैं बताया जाता है कि नगर में वाहनों की लंबी कतारें लगना आम बात हो गई है तथा सड़क पार करने लोगों को अपनी जिम्मेदारी से तथा स्वयं को वाहनों से बचाव कर निकलना पड़ता है । इस नगर के विख्यात होने के कारण यहां विशिष्ट अतिविशिष्ट व्यक्तियों का आना जाना लगा रहता है इन लोगों के आने पर ही चौराहों पर पुलिस दिखाई देती है अन्यथा सूने दिखाई देते हैं लोग भगवान भरोसे ही सड़क पार कर पाते हैं इन चौराहों पर शीघ्र ही यातायात पुलिस व्यवस्था बनाने की जरूरत महसूस की जा रही है जिससे सड़क पार करते समय वाहनों की गति पर नियंत्रण लगाया जा सके तथा लोग आसानी से सड़क पार कर सकें नगर में अनेक बार सड़क हादसों में लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी है वैसे भी लोगों को सड़क पार करते वक्त काफी देर तक पार करने की प्रतीक्षा करनी पड़ती है जिससे लोग भयभीत नजर आते हैं

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811