Let’s travel together.

सांची विश्वविद्यालय के साथ सहयोग बढ़ाएगा थाइलैंड

0 152

·सहयोग के कई बिंदुओं पर थाईलैंड की राजदूत से चर्चा

·कुलपति ने दिया विशेषज्ञ कार्यशाला का सुझाव

·सांची विवि को मिला थाइलैंड दौरे का आमंत्रण

रायसेन। सांची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय अब थाइलैंड के विश्वविद्यालयों के साथ सांस्कृतिक एवं अकादमिक सहयोग करेगा।

सांची विश्वविद्यालय के दौरे पर आई थाईलैंड की राजदूत सुश्री पट्टारट हॉन्गटॉन्ग और कुलपति डॉ नीरजा गुप्ता के मध्य हुई चर्चा में सांची विवि के साथ सहयोग की रूपरेखा बनी। थाइलैंड के विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों के साथ सांची आई थाईलैंड की राजदूत ने सांची विश्वविद्यालय में दोनों देशों की सांस्कृतिक बहुलता और प्राचीन संबंधों को प्रगाढ़ करने पर जोर दिया। सांची विवि की कुलपति डॉ नीरजा गुप्ता ने दोनों देशों के बीच विभिन्न विषयों पर कार्यशाला और थाइलैंड में योग कार्यशाला का प्रस्ताव दिया। थाइलैंड की राजदूत ने वहां के विश्वविद्यालयों में सांची विश्वविद्यालय का प्रतिनिधिमंडल बुलाने और सहयोग का प्रस्ताव दिया जिस पर आगे कार्य करने की सहमति बनी।

थाइलैंड की राजदूत सुश्री हॉन्गटॉन्ग ने सांची विश्वविद्यालय के अकादमिक स्टॉफ से भी चर्चा की एवं विश्वविद्यालय के विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। उन्होने सांची विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित धर्म धम्म सम्मेलन की भी जानकारी ली। इस मौके पर कुलपति महोदया ने थाई राजदूत को धर्म धम्म सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया। थाईलैंड की राजदूत ने बौद्ध धर्म से जुड़ी रिसर्च एवं योग के बारे में विशेष रुचि दिखाई। इस मौके पर कुलपति डॉ नीरजा गुप्ता ने उनका स्वागत किया एवं विश्वविद्यालय की गतिविधियों से अवगत कराया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 500 से अधिक मरीजों का हुआ परीक्षण     |     गांधी जयंती पर ऐतिहासिक पहल: 2.42 लाख से अधिक ग्राम सभाओं ने लिया ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ का संकल्प     |     “रजिस्ट्री होगी या कल बेदखली का डर? उदयपुरा-देवरी में स्वामित्व योजना के बीच वन-राजस्व रिकॉर्ड का पेंच”     |     विश्व के प्रथम प्रस्तार श्रीयंत्र मंदिरअमरकंटक का निर्माण पूर्ण     |     गौरी शंकर धाम शिव मंदिर पर श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकली शोभा यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत      |     जिला पंचायत वार्ड-3 उपचुनाव में पूजा राकेश चौकसे की बड़ी जीत, 4900 वोटों से दर्ज की विजय     |     क्या अब यात्रियों को पायलटों की धार्मिकता भी तलाशनी होगी? अजय बोकिल     |     भोपाल और सांची के दौरे पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, छात्रवृत्ति कार्यक्रम में होंगे शामिल     |     गिरजेश कुशवाहा को शासकीय अधिवक्ता बनाए जाने पर संस्कार सेना ने किया स्वागत     |     जैन धर्म ओर पत्रकारिता- सुरेंद्र जैन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811