Let’s travel together.
nagar parisad bareli

3 साल से नहर का पानी ओवरफ्लो होकर जा रहा किसान के खेत में, डेढ़ एकड़ भूमि में नही हो पा रही बोनी

0 92

3 साल से नहर का पानी ओवरफ्लो होकर जा रहा किसान के खेत में, डेढ़ एकड़ भूमि में नही हो पा रही बोनी
-जिम्मेदारों से शिकायत के बाद भी नही हुआ समाधान, किसान ने मांगा मुआवजा

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।
रायसेन जिले के सांची विकासखंड के ग्राम अम्बाड़ी में किसान योगेश भार्गव को सिंचाई नहर ओवरफ्लो हो जाने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 3 साल से नहर का पानी ओवर होने के कारण खेत में भर जाता है। जिससे वह बोनी नहीं कर पा रहे हैं। योगेश भार्गव ने बताया कि 3 साल से नहर का पानी ओवर होकर मेरे खेत में तलाव जैसा भर जाता है। जिससे लगभग डेढ़ एकड़ भूमि पर में बोनी नहीं कर पा रहा हूं। कई बार पटवारी से भी शिकायत की मगर इसका कोई निराकरण नहीं हुआ। जिससे में 3 साल से परेशान हूं। इस सीजन में भी नहर ओवर होने से तीन बार मेरे खेत में पानी भरा चुका है। योगेश भार्गव ने आरोप लगाते हुए बताया कि नहर के कर्मचारी अधिक मात्रा में वाल खोल देते हैं। आगे जाकर नहर समाप्त हो जाती है और नहर का पानी ओवरफ्लो होकर मेरे खेत में भर जाता है। मगर जिम्मेदार शिकायत करने के बाद भी मेरी समस्या का कोई हल नहीं निकल रहा है। जिससे में काफी परेशान हूं। मेरी डेढ़ एकड़ भूमि पिछले 3 साल से बोनी नहीं हो पा रही है। उन्होंने शासन-प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811