Let’s travel together.

योग एवं योगाभ्यास करने से प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है-डॉ.प्रभूराम चौधरी

0 112

वन परिसर में निःशुल्क आयुष मेगा शिविर सम्पन्न
शिविर में आयुर्वेद, होम्यापैथिक एवं यूनानी चिकित्सा पद्धति द्वारा 1500 से अधिक लोगां का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

रायसेन।जिले में सुशासन दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय आयुष मिशन योजना के अंतर्गत आयुष विभाग द्वारा रायसेन स्थित वन परिसर में निःशुल्क आयुष मेगा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी तथा जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा स्थापित सुशासन के उच्चतम मापदण्डों के महत्व को प्रतिपादित करते हुए उनके जन्मदिवस 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है।


स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा 19 दिसम्बर से 25 दिसम्बर तक मनाए जा रहे सुशासन सप्ताह के तहत अनेक गतिविधियां, कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें सरकार की विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों द्वारा लोगों को लाभान्वित किया गया। इसी क्रम में आज यहां आयुष विभाग द्वारा निःशुल्क मेगा शिविर का आयोजन किया गया है। इस शिविर में आयुर्वेद एवं होम्यापैथिक तथा यूनानी चिकित्सा पद्धति के माध्यम से जोड़ों का दर्द, गठिया, बीपी, मधुमेह शुगर, खून की कमी, चर्म रोग, स्त्री रोग, बुखार, सर्दी-खांसी, योग एवं योगाभ्यास सहित सभी मौसमी बीमारियों का निःशुल्क परीक्षण कर औषधि प्रदान की जा रही है।


स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि आयुर्वेद एवं होम्यापैथिक तथा यूनानी चिकित्सा पद्धति के माध्यम से तथा योग एवं योगाभ्यास करने से प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है एवं निरोगी बना रहता है। उन्होंने कहा कि आयुष विभाग द्वारा हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर भी बनाए गए है एवं कोविड काल मे आयुष विभाग द्वारा काड़े का वितरण तथा लोगों को योग एवं योगाभ्यास करने के लिए प्रेरित किया गया। योग को अपनी दिनचर्या मे अपनाना चाहिए जिससे व्यक्ति स्वस्थ रहता है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि लोगों को उनके घर के पास ही बेहतर और त्वरित उपचार प्राप्त हो, इसके लिए लगातार काम किए जा रहे हैं। चाहे गॉव हों, कस्बा हों या नगर हो, सभी जगह स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही आयुष्मान भारत निरामय योजना के तहत पात्र व्यक्तियों को हर साल निजी अस्पतालों में पांच लाख रू तक निःशुल्क इलाज की व्यवस्था की गई है।
शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा द्वारा भी सम्बोधित किया गया। साथ ही जिला आयुष अधिकारी श्री अमोल वर्मा द्वारा शिविर में किए जा रहे परीक्षण की विस्तार से जानकारी दी। निःशुल्क आयुष मेगा शिविर में आयुर्वेद, होम्योपैथिक एवं यूनानी चिकित्सा में 1500 से अधिक लोगों का पंजीयन कर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं निःशुल्क औषधि प्रदाय की गई। शिविर में आयुर्वेद पद्धति से 597 लोगों का, होम्योपैथिक पद्धति से 494 लोगों का तथा युनानी पद्धति से 410 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण और आवश्यकतानुसार उपचार किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811