Let’s travel together.

मूसलाधार बारिश से घरों में भराया पानी, घर के बाहर खड़ी बाइक भी नाले में बही

0 348

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

रविवार रात्रि मूसलाधार बारिश के चलते सलामतपुर, सुनारी रोड व रातातलाई क्षेत्र के कई घरों में पानी भर गया। जिसकी वजह से बहुत से लोगों का भारी नुकसान हो गया। वहीं रातातलाई नाले के पानी में प्रीतम रघुवंशी की घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल बह गई। जिसका दोपहर तक कोई पता नही चल सका। बारिश के पानी से कई लोगों का भारी नुकसान होने के बाद भी क्षेत्र के पटवारी नंदलाल पंवार मौके पर नुकसान का पंचनामा बनाने नही पहुंचे। जिसकी वजह से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने कहा कि पटवारी क्षेत्र में ना रुककर भोपाल से प्रतिदिन अपडाउन करता है। इसी वजह से लोगों को अपने कामों के लिए परेशान होना पड़ता है।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य तुलसीराम मेहरा ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार रात्रि को हुई मूसलाधार बारिश के कारण रातातलाई नाले व सुनारी रोड क्षेत्र में कमर तक पानी भर गया। पानी घरों में घुस गया और लगभग 15 लोगों का भारी नुकसान हो गया। पानी से प्रीतम रघुवंशी की मोटरसाइकिल बह गई।हेमराज जाटव का 200 लीटर का ड्रम बह गया।बटन विश्वकर्मा का घर राशन समान,संजय भार्गव का राशन सामान, रोशनी मेहरा का घर का सामान,उदल भाई का घरेलू सामान,लक्ष्मी शाक्या के घर में कमर तक पानी भरा गया और सत्यनारायण सेन का भी काफी समान नाले के पानी मे बह गया।

स्थानीय ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से मांग करी है कि उनको नुकसान का नुआवज़ा दिया जाए। और हल्का पटवारी नंदलाल पंवार के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कर यहां से हटाया जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुराना हबीबगंज अंडरब्रिज के बाद बदली यातायात व्यवस्था, हादसों का बढ़ा खतरा     |     सामुदायिक भवन निर्माण को लेकर बढा विवाद     |     नई परिवहन नीति के विरोध में 2 मार्च से बसों की हड़ताल     |     दो दिवसीय सामूहिक अवकाश पर रहेंगा म.प्र.पटवारी संघ     |     इस वर्ष होलिका दहन सुबह 5:29 से 6 19 तक होगा — पं संदीप ज्योतिषी     |     रायसेन की बेटी श्रुति गोयल बनी जिले की पहली कंपनी सेक्रेट्री     |     प्रशांत विश्वकर्मा बने कंपनी सेक्रेट्री, क्षेत्र में पहली बार किसी ने हासिल की सीएस उपाधि     |     फिर बदला मौसम काले बादलों से किसानों की बढ़ी चिंता     |     बरसाना की तर्ज पर दीवानगंज में लठमार होली     |     बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई बकाया राशि पर दो किसानों की मोटर जब्त     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811