रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन
भारतीय जनता पार्टी भोजपुर मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। मंडल अध्यक्ष राजेश गौर द्वारा जारी सूची में जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा की सहमति से विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। नई कार्यकारिणी में संगठन को मजबूत करने और पार्टी की गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाने के उद्देश्य से 28 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जारी सूची के अनुसार भोजपुर मंडल में उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, कोषाध्यक्ष, मीडिया, सोशल मीडिया, आईटी सेल, लाभार्थी प्रमुख सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। कार्यकारिणी घोषित होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया।
इन पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
उपाध्यक्ष
श्री कमलेश मीणा – बेगमपुरा
श्री विष्णु साहू – चिकलोद कला
श्री रमेश पाल – थाना
श्री विनोद नागर – गोंधखेड़ा
श्री गंगाराम कीर – मंजपुरा
श्रीमती ओमवती हाकम सिंह राजपूत – डांटखेड़ा
महामंत्री
श्री लाखन मीणा – उमरावगंज
श्री घनश्याम मालवीय – हुशियाखेड़ा
मंत्री
श्रीमती उमा नरेंद्र मीणा – दादरोट
श्रीमती अनीता रामदयाल प्रजापति – थाना पचार
श्री महेश कीर – कीरत नगर
श्री भगवान सिंह पाल – करहोदा
श्री नेतराम लोवंशी – सलकनी
श्री रमेश लोधी – अमरथोन
कोषाध्यक्ष
श्री राजकुमार पटेल – मेन्दुआ
सह कोषाध्यक्ष
श्रीमती आरती संतोष सोनी – दादरोट
कार्यालय मंत्री
श्री आदेश चतुर्वेदी – उमरावगंज
सह कार्यालय मंत्री
श्री सचिन मिश्रा – गोहरगंज
मीडिया प्रभारी
श्री महेश विश्वकर्मा – चिकलोद कला
सह मीडिया प्रभारी
श्री चन्दन सिंह कीर – मकोड़िया
सोशल मीडिया प्रभारी
श्री राहुल भार्गव – गोहरगंज
सह सोशल मीडिया प्रभारी
श्री मुकेश गौर – उमरावगंज
मन की बात प्रभारी
श्री राकेश मीणा – करहोडा
सह मन की बात प्रभारी
कृष्णा लोवंशी – हाजली
आईटी सेल प्रभारी
श्री हरजीत सिंह जाट – उमरावगंज
सह आईटी सेल प्रभारी
श्री ओमप्रकाश लोवंशी – नीमखेड़ा
लाभार्थी प्रमुख
अनिल सेन – रसूलिया
सह लाभार्थी प्रमुख
श्री संजय साहू – गुडावल
मंडल अध्यक्ष राजेश गौर ने कहा कि नई कार्यकारिणी संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी तथा पार्टी की रीति-नीति और जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएगी। वहीं जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन हित में सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया।
नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी है।

