Let’s travel together.

इंडियन डेंटल एसोसिएशन की सीएमई में कैंसर जागरूकता पर जोर, तंबाकू छोड़ने का आह्वान

0 67

रिपोर्ट धीरज जॉनसन दमोह

इंडियन डेंटल एसोसिएशन के तत्वावधान में कैंसर विषय पर कंटीन्यूइंग मेडिकल एजुकेेशन (सी एम ई) कार्यक्रम का आयोजन निजी क्लब हाउस में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में जबलपुर से आए कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रशांत जैन ने कैंसर के बढ़ते मामलों और उससे बचाव के उपायों पर विस्तृत जानकारी दी।
टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल, मुंबई से प्रशिक्षित डॉ. जैन ने कहा कि वर्तमान समय में कैंसर के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है। उन्होंने इसे (lifestyle disease) जीवन शैली से जुड़ी बीमारियां बताते हुए स्पष्ट किया कि तंबाकू, गुटखा और अन्य नशे का सेवन कैंसर का प्रमुख कारण है।

तंबाकू से दूरी और समय पर जांच जरूरी

डॉ. जैन ने चिकित्सकों और आम नागरिकों से अपील की कि वे तंबाकू एवं गुटखा जैसे नशे से दूर रहें और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। उन्होंने बताया कि कैंसर का समय पर निदान और उपचार ही इसके सफल नियंत्रण की कुंजी है।
उन्होंने कहा कि कैंसर की पुष्टि बायोप्सी जांच से होती है और लोगों को बायोप्सी से घबराना नहीं चाहिए, क्योंकि यह केवल एक सामान्य जांच प्रक्रिया है, जो रोग की सही पहचान के लिए आवश्यक होती है।

आयुष्मान योजना से मिल रही राहत

कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का उपचार पात्र हितग्राहियों को निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मरीजों को बड़ी राहत मिल रही है।
इस अवसर पर इंडियन डेंटल एसोसिएशन के प्रेसिडेंट डॉ. नवीन दुबे, वरिष्ठ सदस्य डॉ. एम.एस. छाबड़ा, डॉ. अली असगर, डॉ. संजय पालीवाल, डॉ. नीना विलियमसन सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य दंत चिकित्सकों एवं समाज के बीच कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समय पर जांच और उपचार के महत्व को रेखांकित करना रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

हैप्पी डेज स्कूल में 28 यूनिट रक्तदान संपन्न     |     उन्नत कृषि महोत्सव के तहत रायसेन में भव्य प्रदर्शनी का शुभारंभ आज10 अप्रैल को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे     |     शीला दाहिमा बनी श्योपुर कलेक्टर,26 आईएएस अधिकारियों के तबादले     |     9 तारीख को अधिकांश गेहूं खरीदी केंद्रों पर सन्नाटा,कही वारदाना नहीं तो कही अमला नहीं पहुंचा     |     11 साल बाद नाबालिग अपहरण कांड का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्त में     |     सिमरोदा स्कूल में शिक्षकों की लापरवाही की जांच पहुंची जिला शिक्षा केंद्र      |     सड़क पर फैली रेत बनी हादसों की वजह, जिम्मेदार मौन, प्रशासन की अनदेखी भारी     |     कामतोन कासिया पंचायत में अनियमितताओं की जांच के आदेश     |     जाखला नदी का अस्तित्व मिटाने की तैयारी! कैचमेंट एरिया में धड़ल्ले से मिट्टी भराव, प्रशासन मोन     |     हर घर जल के लक्ष्य की ओर बड़ा कदम: सांची में क्लस्टर कार्यशाला से मजबूत होगी जल आपूर्ति व्यवस्था     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811