विजी लवानिया गौहरगंज, रायसेन
14 फरवरी दिन शनिवार को स्वर्गीय सुषमा स्वराज की जयंती पर औबेदुल्लागंज में विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस भव्य धार्मिक कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं। आयोजन में प्रसिद्ध भजन गायिका निकुंज कामरा (नई दिल्ली) मधुर भजनों की प्रस्तुति देंगी और भक्तिमय प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर करेंगी।

जयप्रकाश शर्मा एवं उनके मित्र मंडल भोजपुर विधानसभा के आयोजकों के अनुसार भजन संध्या का उद्देश्य नगर में धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण को बढ़ावा देना और लोगों को भक्ति से जोड़ना है। कार्यक्रम स्थल पर विशेष सजावट, प्रकाश व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं के बैठने की समुचित व्यवस्था की जाएगी। स्थान कृषि फार्म मेन रोड 14 फरवरी शनिवार शाम 6:00 बजे से भोजन एवं प्रसादी का कार्यक्रम रहेगा एवं भजन संध्या 7:30 बजे प्रारंभ की जाएगी
भजन संध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन समिति ने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।