Let’s travel together.

माधव टाइगर रिजर्व से निकलकर गांव में घूम रही मादा टाईगर एमपी- 6 किया गया रेस्क्यू, हाथी पर बैठी टीम, फिर किया ट्रेंकुलाइज

0 97

– 27 दिसंबर को बांधवगढ़ से लाया गया था

– बाघिन की मौजूदगी से दहशत में ग्रामीण छतों पर चढ़ने को मजबूर थे

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले के माधव टाइगर रिजर्व में पिछले दिनों लाई गई मादा टाईगर एमपी- 6 को छोड़ने के बाद यह बाघिन रिजर्व क्षेत्र के गांव में घूम रही थी। इस मादा टाईगर एमपी- 6 को मंगलवार को ट्रेंकुलाइज कर लिया गया अब इसे जंगल में छोड़ा जाएगा। पिछले 10 दिनों से मादा टाईगर एमपी- 6 राष्ट्रीय उद्यान से लगे हुए गांवों में घूम रही थी और इसके कारण लोगों में दहशत का माहौल था। ग्रामीण इलाके के लोग हाथों में लाठियां डंडे लेकर के अपनी सुरक्षा में जुटे हुए थे। मादा टाईगर एमपी- 6 ने इस इलाके के सुरवाया क्षेत्र के कुछ गांवों में दो गायों को भी अपना शिकार बनाया था।

27 दिसंबर को बांधवगढ़ से लाया गया था-

माधव टाइगर रिजर्व की मादा टाईगर एमपी- 6 को बीत 27 दिसंबर को बांधवगढ़ से लाया गया था। यह बाघिन पिछले 10 दिनों से रिहायशी इलाकों में घूम रही थी और मवेशियों का शिकार कर रही थी। इसके कारण ग्रामाणों में दहशत का माहौल था। इस बाघिन 31 दिसंबर को रिजर्व के कोर एरिया से बाहर निकलकर सतनबाड़ा थाना क्षेत्र के डोंगर गांव पहुंच गई थी। 1 जनवरी की सुबह उसने गांव के बुजुर्ग शिवलाल बघेल पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। वन अमले ने काफी मशक्कत के बाद उसे जंगल की ओर खदेड़ा था। 2 जनवरी को उसे सुरवाया थाना क्षेत्र के सरदारपुरा, खुटेला और मोहम्मदपुर गांवों के आसपास घूमते देखा गया। इस दौरान उसने कई मवेशियों को अपना शिकार बनाया।

ट्रेंकुलाइज करने दो हाथियों की मदद ली –

मंगलवार सीसीएफ उत्तम शर्मा, डीएफओ, रेंजर, डॉक्टरों और विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंची। सुरक्षा की दृष्टि से आसपास के गांवों में पुलिस बल तैनात किया गया। बाघिन को ट्रेंकुलाइज करने के लिए दो हाथियों की मदद ली गई। इस बाघिन को भरकुली गेट के सामने लोकेशन ट्रैक कर ट्रेंकुलाइज कर सुरक्षित रूप से रेस्क्यू कर लिया गया। अब इसके बाद इस मादा टाईगर को जंगल एरिया में छोड़ा जाएगा।

ग्रामीणों में थी नाराजगी-

सुरवाया व इसके आसपास के क्षेत्र के ग्रामों में इस मादा टाईगर एमपी- 6 के कारण लोग दहशत में थे। इस बाघिन की मौजूदगी से ग्रामीण छतों पर चढ़ने को मजबूर थे और किसान खेतों में पानी देने भी नहीं जा पा रहे थे। ग्रामीणों ने इस पर नाराजगी भी जताई थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में स्कूटी सवार युवती से कार चालक दबंग महिला ने की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना     |     स्व. माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन     |     गौ-वंश वध मामले का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     रायसेन जिले का हुआ नाम रोशन: उप निरीक्षक शैलेंद्र दायमा को मिलेगा ‘डीजीपी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क’ सम्मान     |     सोशल मीडिया पर नाबालिगों के अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का कृषक सहयोग संस्थान ने किया स्वागत     |     औबेदुल्लागंज नगर परिषद में करोड़ों की सरकारी भूमि बेचने का आरोप, पार्षदों ने कलेक्टर के नाम      |     भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की गला रेतकर हत्या     |     सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811