Let’s travel together.

सरदार एकता रथ यात्रा को लेकर गुजरात से आए पदाधिकारीयों का कुर्मी समाज ने किया जोरदार स्वागत

0 86

  सी एल गौर रायसेन

जिला मुख्यालय रायसेन में गुरुवार को गुजरात प्रांत के प्रदेश पदाधिकारी एवं अखिल भारतीय कुर्मी पाटीदार महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनु भाई पटेल, प्रदेश महामंत्री जीबी पटेल, सतीश भाई डी पटेल, का आगमन हुआ जिनका भोपाल रोड स्थित गौर भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा रायसेन के पदाधिकारी एवं कुर्मी समाज बंधुओ ने एकता का परिचय देते हुए उनका जोरदार स्वागत किया।

इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ नेता श्री मनु भाई पटेल ने कहा कि कुर्मी पाटीदार समाज को समाज निर्माण से लेकर राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य करना है एवं कुर्मी पाटीदार समाज के तहत जितनी भी उपजातियां हैं सभी को साथ लेकर चलना है आगामी जनवरी माह के अंतिम सप्ताह में सरदार एकता रथ यात्रा का रायसेन में आगमन होगा जिसके लिए आप सभी समाज बंधु विचार विमर्श कर कार्य योजना कार्य योजना बनाएं। श्री पटेल ने कहा कि समाज को एकता के सूत्र में बांधना बहुत जरूरी है उन्होंने सरदार एकता रथ यात्रा को लेकर विस्तार से समाज बंधुओ को अवगत कराया।

इस अवसर पर अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा रायसेन अध्यक्ष कुर्मी सीएल गौर, मुरली मनोहर गौर, भरतसिंह पटेल, नारायण सिंह गौर, दीवान सिंह गौर, बदामी पटेल, रमेश गौर, मुन्नालाल गौर, अश्वनी पटेल, श्रीकिशन गौर, मनोज गौर, हेमराज गौर, लक्ष्मी नारायण गौर, राम सिंह गौर,रोहित गौर, सहित कुर्मी समाज के अनेक सामाजिक बंधु मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811