Let’s travel together.

रायपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे चाइल्ड हेल्प डेस्क का शुभारंभ

0 76

सुरेंद्र जैन रायपुर

रेलवे स्टेशन रायपुर के प्लेटफार्म क्रमांक 01 पर रेलवे चाईल्ड हेल्प लाईन हेतु चाईल्ड हेल्प डेस्क की स्थापना की गई। एसपी रेल श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, सुश्री शैल ठाकुर द्वारा फीता काटकर चाईल्ड हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया गया और बाल मित्र रेलवे विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में डीएसपी, रेल श्री एस एन अख्तर, डीएसपी पुलिस कंट्रोल रूम रायपुर से श्रीमती नंदिनी ठाकुर, जिला बाल संरक्षण अधिकारी, श्रीमती रश्मि बाला तिवारी, जिला बाल संरक्षण इकाई एवं जीआरपी आर पी एफ के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे । कार्यक्रम में प्रतिभागी के रूप में रेलवे स्टेशन के सफाई कर्मी, ऑटो चालक, कुली और अन्य रेल्वे के कर्मचारीगण उपस्थित हुए। उपस्थित प्रतिभागियों को एस पी रेल श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा द्वारा बाल तस्करी के माध्यम, पहचान और सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी गई, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग सुश्री शैल ठाकुर द्वारा मिशन वात्सल्य द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं के साथ-साथ चाईल्ड हेल्प लाईन 1098, महिला हेल्प लाईन 181 एवं देखरेख और संरक्षण की आवश्यकता की श्रेणी में आने वाले बालकों की प्रकृति के संबंध में जानकारी दी गई।

डीएसपी पुलिस कंट्रोल रूम श्रीमती नंदिनी ठाकुर द्वारा बालकों में बढ़ते अपराध के रोकथाम के संबंध में जानकारी दी गई। स्टेशन डायरेक्टर श्री आर पी मंडल चौरसिया द्वारा रेलवे स्टेशन में विचरण करने वाले बालकों के संबंध में सुरक्षा उपाय बताए गए। एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन के स्टेट कोऑर्डिनेटर श्री विपिन ठाकुर द्वारा बाल तस्करी, बाल श्रम, भिक्षावृत्ति में संलग्न बालक, घुमंतू बालक, नशे से पीड़ित बालकों के पहचान व सहयोग के संबंध में जानकारी दी गई। कार्यक्रम का समापन श्रीमती रश्मि बाला तिवारी जिला बाल संरक्षण अधिकारी, जिला बाल संरक्षण इकाई, महिला एवं बाल विकास विभाग रायपुर द्वारा आभार प्रदर्शन कर किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा भारती के सिलाई-मेहंदी केंद्र का पदाधिकारियों ने किया अवलोकन     |     दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नहीं, 5 दिनों से मरीज परेशान     |     बारिश बनी बेजुबानों की मौत का कारण, देहरी के पास अज्ञात वाहन ने गायों के झुंड को रौंदा     |     5 दिन से अघोषित बिजली कटौती से दीवानगंज क्षेत्र बेहाल, बारिश की कमी के बीच धान की फसल पर मंडराया संकट     |     मानव तस्करी, जुआ और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का जागरूकता अभियान, ग्रामीणों से मांगा सहयोग     |     पत्रकार हौसला छोड़ दें तो लोकतंत्र में दरारें आ जाएंगी – राजेश रैना”     |     सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में धरसीवा को एक ओर सौगात     |     10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा राष्ट्रीय महाअभियान का होगा तिल्दा में शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से श्री नायडू से की सौजन्य भेंट     |     वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना समारोह 9 अगस्त को     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811