मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
दीवानगंज सेक्टर की आंगनवाड़ी केंद्रों पर 17 सितम्बर से 16 अक्टूबर तक राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जा रहा है। इस वर्ष का आठवाँ पोषण माह होगा। जिसमें राज्य, जिला, परियोजना और आंगनबाड़ी स्तर तक सामुदायिक सहभागिता से थीम-आधारित गतिविधियाँ संचालित होंगी।
पोषण माह की प्रमुख थीम हैं मोटापा नियंत्रण (कम नमक, कम चीनी, कम तेल), प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (पोषण भी पढ़ाई भी), शिशु एवं बाल आहार प्रथाएँ , पुरुष सहभागिता को बढ़ावा देना है।
पोषण माह के तहत आंगनवाड़ी केन्द्रों पर पोषण व्यंजन प्रदर्शनी, पोषण मटका प्रदर्शनी सहित अन्य गतिविधियां भी आयोजित की जा रही हैं।
इसी क्रम में सेवा पखवाड़ा के तहत दीवानगंज की आंगनबाड़ी केंद्र एक और दो पर पोषण व्यंजन प्रतियोगिता, पोषण आहार मटका सहित अन्य गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं को पोषण आहार का महत्व बताया जा रहा है। आंगनवाड़ी केन्द्र दीवानगंज पर पोषण व्यंजन प्रदर्शनी के माध्यम से महिलाओं को घर पर सुगमता से उपलब्ध खाद्य सामग्री से पोषण आहार बनाने की जानकारी दी गई। आयोजित कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता गीता नायक ,राजश्री बंशकार, सहायिका इशा सहरिया द्वारा गर्भवती धात्री और अन्य महिलाओं को बच्चों को दी जानकारी दी।