मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड की ग्राम पंचायत नरखेड़ा के सरपंच रामदयाल लोधी, सचिव रामप्रसाद मालवीय द्वारा नरखेड़ा पंचायत के कई गांवों में सन 2022/23 में कई विकास कार्य किए गए थे। इन्हीं विकास कार्य के कारण रायसेन जिले में नरखेड़ा पंचायत ने तेरवां स्थान प्राप्त किया है। तेरवां स्थान प्राप्त करने पर गुरुवार को रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ,जिला पंचायत सीईओ पवन अंजू भदोरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत बबलू मीणा द्वारा नरखेड़ा सरपंच रामदयाल लोधी सचिव लक्ष्मी नारायण शाक्या को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने पर सरपंच और सचिव ने सभी अधिकारियों को धन्यवाद दिया और साथ ही कहा कि क्षेत्र की पंचायत लगातार विकास कार्य करती रहेगी ।