बरेली रायसेन ।होली की हुडदंग कवियों के संग हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नगर बरेली में रविवार को रामलीला प्रांगण में आयोजित होगा कवि सम्मेलन। पिछले कई वर्षों से बरेली नगर की समाजिक संस्था निराला साहित्य जन कल्याण समिति कवि सम्मेलन पर्यावरण, सहित सामाजिक जन कल्याण के लिए जानी जाती है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कवि सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है जिसमें देश के जाने-माने गीत, गजल , ओज हास्य के कवि अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेगे। कवि सम्मेलन समिति द्वारा अमंत्रित राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल मुख्य अतिथि के रुप में अयोजित किया जाएगा। साथ ही समिति द्वारा मंत्री का सम्मान किया जाएगा । आमंत्रित कवि सुमित मिश्रा, अनिल चौबे, दिनेश देशी घी, सुमित्रा सरल, सपना सोनी, महेंद्र मधुर, उन्नती भारद्वाज, हीरामणि वैष्णव सहित नगर के कवि अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेगे।निराला समिति के अध्यक्ष साहब सिंह धाकड़, संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार सुरेश बिदुआ, अवध नारायण सक्सेना, राजेन्द्र शिवजी पटेल,भगवानदास राठी, कवि देवी जैन, प्रेमनारायण साहू, निखिल खरे, गोपाल बासल, सईद पठान, महेन्द्र भावसार, जेएस ठाकुर, किशोर श्रीवास्तव, राजेन्द्र चौधरी, अनूप जैन, नरेश जैन, प्रकाश श्रीवास्तव इत्यादि ने सभी श्रोताओं से समय से श्रीरामलीला मैदान में कवि सम्मेलन सुनने पहुंचने की अपील की है।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।