Let’s travel together.

दलित युवक के परिजनों से मिले सिंधिया, कहा- आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होगी

0 68

– केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मृतक नारद जाटव के परिजनों से की मुलाकात

– कहा तुम चिंता मत करो,तुम्हें न्याय जरूर मिलेगा

रंजीत गुप्ता  शिवपुरी

अपने चार दिवसीय दौरे पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर संभाग के दोरार गांव पहुंचे। जहां उन्होंने मृतक नारद जाटव के परिजनों से मुलाकात की और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। मंत्री ने परिवार से मिलकर उस दुर्भाग्यपूर्ण दिन की पूरी घटना को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने नारद जाटव की मां से कहा, तुम चिंता मत करो, यह अन्याय जो जाटव परिवार के साथ हुआ है, उसकी सख्त से सख्त कार्रवाई करवाई जा रही है और तुम्हें न्याय जरूर मिलेगा। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने आश्वासन दिया कि वे स्वयं इस मामले की निगरानी कर रहे हैं और दोषियों के खिलाफ कारवाई सुनिश्चित करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेंगे। बता दें की दो दिन पूर्व ही शिवपुरी के इंदरगढ़ गांव में दलित समुदाय के नारद जाटव पर हमला हुआ था जिसमें उनकी हत्या हो गई थी।

विवाद के बाद हुई थी दलित युवक की हत्या-

शिवपुरी जिले के सुभाषपुरा थाना अंतर्गत इंदरगढ़ गांव में दलित युवक नारद जाटव की पानी सप्लाई के विवाद को लेकर वहां के सरपंच और उसके परिवारजनों ने मिलकर युवक की हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने 8 आरोपियों पर मामला दर्ज किया है। दलित परिवार का आरोप था कि उनकी जमीन को जहां कब्ज़ा कर लिया गया है इसके अलावा जो बोर है उसे पानी सप्लाई के मामले को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद लाठियां से पीट-पीटकर दलित युवक नारद की हत्या कर दी गई।

सीएम ने भी दिए हैं कार्रवाई के निर्देश-

पुलिस ने इस मामले में आठ आरोपियों पर मामला दर्ज करने के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। इस मामले में सीएम मोहन यादव ने भी कड़ी कार्रवाई के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। इसके अलावा सीएम मोहन यादव ने 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता भी पीड़ित परिवार को दिलाई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मृत इलेक्ट्रिशियन के परिवार को मिला पचास लाख का चेक     |     बिना स्थानीय परामर्श और किसानों की सहमति के योजना लागू करना अनुचित, जनता के हितों को प्राथमिकता दी जाए: विधायक अनुज शर्मा     |     झमाझम हुई बारिश में पर्यटकों ने सांची स्तूप पर उठाया आनंद     |     साँची में निकली कावड यात्रा भारी जनसमूह उमडा     |     डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं से अंतिम छोर के व्यक्ति तक उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं की सहज पहुंच होगी सुनिश्चित : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     अवैध कॉलोनी,मूलभूत सुविधाओं से वंचित श्रीसिद्धश्वर बालाजीपुरम कॉलोनी की महिलाओं ने खोला मोर्चा     |     जलभराव और बीमारियों की ज़द में ईश्वर नगर: बारिश के पानी से उफान मार रहे नाले, 4 साल से नहीं बनीं नालियाँ     |     चलती बस में लगी भीषण आग, 6 यात्री घायल, सरदारपुर पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा     |     भोजशाला विवाद: सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सही पालन कराने की मांग को लेकर नगर बंद, सकल हिंदू समाज ने सौंपा ज्ञापन     |     वैश्य महासम्मेलन का भव्य संभागीय सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान शिवपुरी में सम्पन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811