Let’s travel together.

गो हत्या के आरोप में महिला सहित एक व्यक्ति हिरासत में,दो आरोपित फरार

0 122

 

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन

बीती गुरुवार की रात में पुलिस को मुखबिर से गो हत्या की सूचना मिलने पर रात्रि में ही गो हत्या और तस्करी करने वाले दो आरोपितों को पुलिस ने हिरासत में लिया जबकि दो फरार आरोपित होने में सफल हो गए ।

एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव ने बताया की रात्रि करीब 9:30 बजे मुखबिर से सूचना मिलने पर किला मिडिल स्कूल काजी मोहल्ले में मतीन खान नामक व्यक्ति के घर पर छापेमारी करके गो मास के साथ एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है,।
दो आरोपित मौके मिलते ही फरार हो गए ।
यह लोग गौ हत्या के साथ गो मास की तस्करी में भी शामिल है।
फरार दो आरोपित की तलाश में पुलिस अधीक्षक पंकज पांडे ने 6 टीमें गठित की है। इसमें चार लोग सम्मिलित पाए गए है। जिनमें असलम खान 45 साल एवं एक महिला शरवरी बेगम को गिरफ्तार किया गया जबकि मतीन खान और एक अन्य की पुलिस तलाश कर रही है ।घटना में आरोपितों पर एनएसए की कार्रवाई भी की जाएगी।

आरोपित असलम खान के ऊपर पूर्व में भी जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज हुआ था। इनके विरुद्ध धारा नवीन बीएनएस 325,गो वंश 459, क्रूरता 111 ढा के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
प्रकरण में एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव के नेतृत्व में बेगमगंज , सिलवानी , गैरतगंज , देहगांव , सुल्तानगंज बम्होरी थानों के पुलिस दल गठित कर रात्रि से ही कई जगह छापेमारी की गई । फरार आरोपितों की तलाश जारी है।
पुलिस अधीक्षक पंकज पांडे का कहना है कि ऐसे जघन्य अपराध में सम्मिलित किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा । उनके खिलाफ पशु क्रूरता , तस्करी सहित अन्य धाराओं में अपराध दर्ज करने के साथ कठोरतम राष्ट्रीय सुरक्षा अध्यादेश के तहत भी कार्रवाई की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

श्रीमती अर्चना बागड़ी छात्रावास संचालन, उत्कृष्ट स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं के लिए सम्मानित     |     कृषक उत्पादक सहकारी संस्था  सांची द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     दो दिवसीय रंगभूमि नाट्य महोत्सव का समापन     |     सीएम हाउस के वैभव पर भारी पड़ी कृषक की आत्मीयता     |     केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज रायसेन में कृषि मेला तैयारियों का निरीक्षण कर भूमिपूजन करेंगे     |     शिवोम दुर्गा शक्तिपीठ मंदिर में हुआ महा आरती का आयोजन, श्रद्धालुओं ने किए 251 ज्योति कलश के दर्शन     |     खेत की माटी में जो अपना खून-पसीना मिलाता है, असली सोना वही उगाता है- अनुज शर्मा     |     धरसीवां को मिली सौगात: तीन ग्रामों में ‘मुख्यमंत्री ग्राम गौरवपथ’ की स्वीकृति     |     जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस ने किया कूंरा नगर पंचायत का घेराव     |     सरपंच संगठन ने प्रमुख सचिव से की मुलाक़ात, पंचायतों की समस्याओं पर सौंपा ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811