Let’s travel together.

सागर-कटनी बाईपास और कंकाली माई चौराहे से धरमपुरा को जोड़ने वाले मार्ग पर गड्ढे : पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मनु मिश्रा और सिविल सोसाइटी ने उठाया मुद्दा

0 371

धीरज जॉनसन दमोह

दमोहशहर के निकट कंकाली माई चौराहे से धरमपुरा वार्ड और सागर – कटनी बाईपास को जोड़ने वाले सड़क मार्ग पर लगातार बढ़ते गड्ढों के कारण यहां से गुजरने वाले लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है परंतु इसे अब तक समतल नहीं किया गया,जिस पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनु मिश्रा और सिविल सोसाइटी ने चिंता जताई और कहा कि अगर स्थानीय जिम्मेदार इसे ठीक नहीं करेंगे तो वे स्वयं श्रमदान और मशीन के माध्यम से इसे सुधारेंगे जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

विदित है कि उक्त सड़क मार्ग सैकड़ों ग्रामीण और शहरी लोगों के लिए आवागमन का एक आम रास्ता है परंतु इसमें गड्ढे होने से अनहोनी के साथ साथ वाहनों में टूट फूट हो रही है।

इस संबंध में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मनु मिश्रा ने कहा कि यह रास्ता आस पास के ग्रामीणों और शहर के लोगों के लिए आसान मार्ग है परंतु इसके हालात इतने खराब है कि निकलना मुश्किल है जिन्हें जानकारी है वे तो लंबी दूरी तय कर लेते है परंतु गड्ढों से अनजान और बुजुर्ग, बीमार, स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों को बहुत दिक्कत होती है हम चाहते हैं कि यह स्थान जिसके भी क्षेत्रांतर्गत हो वह इसे ठीक करे अगर समाधान नहीं हुआ तो हम और स्थानीय सिविल सोसाइटी के साथ मिलकर इसे ठीक करेंगे जिससे आवागमन बाधित न हो। सिविल सोसाइटी से धर्मेंद्र राय ‘ बेवाक’ का कहना था कि सड़क हमारी पहली पहचान और परिचय होता है इसे अवश्य ठीक होना चाहिए।गड्ढों से जनधन हानि भी होती है उक्त मार्ग पर रात्रि में अंधेरा भी रहता है अनहोनी न हो इसलिए इसका समतल होना जरूरी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सम्मेद शिखरजी की पवित्रता के लिए प्रशासन और समाज मिलकर बनाएंगे ठोस कार्ययोजना : मुनि श्री प्रमाण सागर     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर       |     भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रव्यापी आव्हान पर सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी पेंशनर महासंघ  प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर  को सौंपा     |     टांडाखेड़ा से बाबा रामदेवरा के लिए 1200 किमी की पैदल यात्रा रवाना     |     दसाई बस स्टैंड पर शौचालय निर्माण की मांग     |     कांग्रेस में अनुशासनहीनता की कार्रवाई पर बनी विवाद की स्थिति, जिला अध्यक्ष के लेटर पैड पर नोटिस से उठे सवाल     |     ‘दिमागी नक्सल’ नरेटिव बदलने की नई सियासी फिरकी तो नहीं? -अजय बोकिल      |     सियावस हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष बने सचिन नेमा, निर्विरोध निर्वाचन के बाद निकला विजय जुलूस     |     सांदीपनि विद्यालय में नए भवन का निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा, निर्माण में देरी से नाराज छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में किया धरना-प्रदर्शन     |     अभिभाषक संघ चुनाव:नामांकन के आखिरी दिन अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,सचिव, सहसचिव, सहित अन्य उम्मीदवारों ने नामांकन फार्म जमा किए     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811