मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
मध्यप्रदेश में लगातार सड़क हादसे होने के बाद न तो वाहनचालक सचेत हो रहे हैं और न ही इसमें सफर करने वाले लोग सुधर रहे हैं। यातायात के नियमों को ताक पर रखकर सफर करते हैं। ऐसा ही वाकया रायसेन जिले के सांची विकासखंड के अंतर्गत आने गांव नरखेड़ा में देखने को मिला है। लगभग 50 से 60 ग्रामीण बोलोरो पिकअप लोडिंग वाहन में सवार ठोकर धान रोपने के लिए रोज निकलते हैं। ओवर लोडिंग वाहनों के कारण गांव की यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ट्रैफिक अमला भी कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है, इसके चलते वाहन चालकों को किसी का डर नहीं है। टेम्पो एवं टैक्सी चालक ओवर लोडिंग कर ज्यादा कमाई के चक्कर में नागरिकों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों तक यह टेम्पो ऑटो चालक बिना परमिट के धड़ल्ले से वाहन दौड़ाते हैं।
इस समय ग्रामीण क्षेत्रों में धान रोपने का कार्य तेजी से चल रहा है। रोजाना गांव से बाहर के लोगों को लोडिंग ऑटो मे क्षमता से ज्यादा सवारी बैठ कर दौड़ते हुए नजर आते हैं। इनका कोई भी रोकना टोकता नहीं है यही कारण है कि ऑटो चालक अपनी मनमर्जी से जितनी चाहे उतनी सवारी बिठाकर सुबह शाम दौड़ आते हुए नजर आते हैं।
यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ट्रैफिक अमला भी कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है, इसके चलते वाहन चालकों को किसी का डर नहीं है। चालक ज्यादा कमाई के चक्कर में नागरिकों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों तक यह लोडिंग ऑटो चालक बिना परमिट के धड़ल्ले से वाहन दौड़ाते हैं।
हाल ये है कि ट्रैक्टर ट्राली और पिकअप के डाला पर बेहिसाब सवारियां लादकर जहां ट्रैफिक नियम तोड़े जा रहे हैं, वहीं लोगों की जिंदगी भी खतरे में डाली जा रही है।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Prev Post