Let’s travel together.

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी… जून तक चलने वाली तीन स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ी, जानें कब तक होगा संचालन

0 61

इंदौर। पश्चिम रेलवे ने एक अहम फैसला लेते हुए इंदौर से चल रही तीन स्पेशल ट्रेनों के संचालन की अवधि का विस्तार कर दिया है। इसके मुताबिक इंदौर-पुणे साप्ताहिक स्पेशल और इंदौर-हजरत निजामुद्दीन द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस अब दिसंबर तक चलेगी, जबकि महू-इंदौर-पटना एक्सप्रेस सितंबर तक चलती रहेगी। पहले ये तीनों ट्रेन जून तक चलाने की घोषणा हुई थी, लेकिन लगातार अच्छी बुकिंग मिलने के कारण इनकी अवधि में विस्तार किया गया है।

पश्चिम रेलवे पीआरओ खेमराज मीना द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, ट्रेन नंबर 09324 इंदौर पुणे स्पेशल 25 दिसंबर और 09325 पुणे-इंदौर स्पेशल अब 26 दिसंबर तक चलाई जाएगी। इसी तरह 09309 इंदौर हजरत निजामुद्दीन स्पेशल एक्सप्रेस अब 29 दिसंबर, हर शुक्रवार और शनिवार और 09310 हजरत निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन अब 30 दिसंबर तक चलाई जाएगी। ट्रेन नंबर 09343 मह इंदौर-पटना वीकली स्पेशल ट्रेन अब 26 दिसंबर और 09344 पटना इंदौर महू स्पेशल ट्रेन 27 दिसंबर तक चलाई जाएगी।

पीआरओ खेमराज मीना ने बताया कि पिछले काफी समय से लगातार इन ट्रेनों की मांग बढ़ रही थी जिसके चलते रेलवे ट्रैफिक बढ़ने लगा था। कल यात्री ट्रेनों की कमी की शिकायत कर रहे थे जिसके बाद रेलवे विभाग में इन ट्रेनों की अवधि को बढ़ाने का निर्णय लिया। अगर आने वाले समय में इन ट्रेनों की मांग और बढ़ेगी तो इसके फेयर सहित अन्य ट्रेनों के संचालन में बदलाव होने की भी संभावना है। हालाकि इंदौर से हजरत निजामुद्दीन के बीच हर शुक्रवार, रविवार और मंगलवार को चलने वाली गरीब रथ एसी स्पेशल एक्सप्रेस की अवधि 1 जुलाई तक है। इस ट्रेन की अवधि अब तक रेलवे ने नहीं बढ़ाई है। यह ट्रेन उत्तर रेलवे चला रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दिव्य चिंतन::चिता की राख से वसूली,ज़मीन बिहार सरकार की… निर्माण सरकार का और लाभ के हिस्सेदार सदगुरु !-हरीश मिश्र     |     हाट बाजार में पुलिस की सघन गश्त, दुकानदारों से कहा-दुकानों पर लगाएं सीसीटीवी कैमरे     |     ग्राम सभा में गूंजा सड़क निर्माण का मुद्दा, ग्रामीणों ने पूछा—एक साल बाद भी क्यों नहीं बनी आरसीसी सड़क     |     महिला आरक्षक ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर वर्षों तक शारीरिक शोषण करने का लगाया आरोप आरोप     |     शिवपुरी रेलवे स्टेशन रोड बदहाल, कुछ साल में ही उखड़ी डामर; गड्ढों में हिचकोले खाते वाहन       |     आचार्यश्री के शिष्यों का तिल्दा नेवरा से मंगल विहार,सिमगा की ओर हुआ बिहार     |     नकटी गांव में गरीबों के आशियाने उजाड़ना भाजपा सरकार की अमानवीय और जनविरोधी सोच का प्रमाण – कांग्रेस     |     यात्री पूंछताछ केंद्र प्रभारी ने निभाया सामाजिक सरोकारों का कर्तव्य ,पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई पोलियो दवाई     |     एमपी में जल्द बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड, एक ही छत के नीचे होंगी पुलिस, जेल, फायर और आबकारी विभाग की भर्तियां     |     सलामतपुर सहकारी संस्था में सहकारिता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811