रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन
सामान्य वन मंडल ओबेदुल्लागंज के अंतर्गत आने वाली चिकलोद रेंज की बीट भोजपुर के मोजमपुरा में लगातार पक्के निर्माण की खबरों को उद्योग हकीकत द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था।जिसके बाद डिप्टी रेंजर जय शंकर मिश्रा को निलंबित कर दिया गया था।पर जिस नाकेदार उवेद खान की बीट भोजपुर के मोजमपुरा में रहते हुए पक्के निर्माण की जानकारी जब वरिष्ठ अधिकारियों को दी और लगातार खबरे प्रकाशित होने के बाद जहा डिप्टी को निलंबित कर दिया गया वही आज भी नाकेदार उवेद खान वही पर पदस्थ है।उसे नहीं हटाया गया है।ओर लगातार पक्के निर्माण होने का सिलसिला लगातार जारी है।
मुख्यमंत्री ओर वन मंत्री को लिखित करेंगे शिकायत
जिस प्रकार वन भूमि मोजमपुरा खनपुरा, कटी घाटी ,55 सीडी में नाकेदार उवेद खान के रहे हुए पक्के निर्माण कार्य हुए उसकी शिकायत 2 महीने पहले मंडीदीप नगर पालिका के पार्षद दौलत राम इक्के द्वारा प्रमुख सचिव मध्यप्रदेश को की गई थी।इसके बाद भी न जांच हुई न ही कार्यवाही की गई।वही पॉवर कंपनी के पास हो रहे निर्माण कार्य को लेकर शिकायत की गई पर आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है।
इनका कहना है-
आपके द्वारा जानकारी दी है।की भोजपुर बीट के नाकेदार उवेद खान के कार्य स्थल पर पहले भी पक्के निर्माण हुए थे।ओर अब भी पक्के निर्माण हो रहे है।इसकी जानकारी में डीएफओ से लेता हु।
राजेश खरे सीसीएफ वन विभाग
मेरे द्वारा 2 महीने पहले भी लिखित शिकायत प्रमुख सचिव को की गई थी। जिसके बाद भी उबेद खान को नहीं हटाया गया। ना ही जानकारी मुझे दी गई ना ही कार्रवाई की गई अब मैं मुख्यमंत्री और वन मंत्री को उवेद खान को हटाने को लेकर शिकायती आवेदन दूंगा।
दौलतराम इक्के पार्षद मंडीदीप