रामभरोस विश्वकर्मा,मंडीदीप रायसेन
सामान्य वन मंडल ओबेदुल्लागंज के अंतर्गत आने वाली वन भूमि पर वन विभाग पक्के निर्माण रोकने में नाकाम दिखाई नजर आ रहा है।रात के अंधेरे में बेधड़क होकर पक्के निर्माण कार्य किए जा रहे है।ओर वन विभाग का अमला रोकने में नाकाम दिखाई नजर आ रहा है।क्योंकि कब्जा धारियों द्वारा मिलीभगत कर पक्के निर्माण किए जा रहे है। विगत दिनों वन अमला कार्यवाही करने पहुंचा था पर बेरंग लोट गया था।जिसके बाद वन विभाग की कार्यवाही पर ही सवाल खड़े हो रहे है।कार्यवाही न होने से कब्जा धारियों के हौसले अब बुलंद दिखाई नजर आ रहे है।अब फिर पक्के निर्माण शुरू हो गए है।ओर वन विभाग का अमला मूकदर्शक बनकर देख रहा है।वन अमला सिर्फ दिखावे की कार्यवाही करता दिखाई नजर आ रहा है।
ट्रालियों से आ रहा बिल्डिंग मटेरियल रोकने में नाकाम वन अमला
आपको बता दे की वन भूमि पर पक्के निर्माण कार्य के लिए टैक्टर ट्रालियों से निर्माण सामग्री जोरो पर आ रही है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कब्जा कराने वाले ही निर्माण सामग्री पहुंचाने की जिम्मेदारी ले रहे है।जिसमे कोई दिक्कत नही आ रही है।जिसके कारण ही लगातार पक्के निर्माण कार्य हो रहे है।
लगातार समाचार पत्रों में खबर प्रकाशित होने के बाद भी नही रुक रहे पक्के निर्माण
आपको बता दे की मोजमपुरा में पक्के निर्माण की खबर डीएफओ एसडीओ रेंजर डिप्टी रेंजर नाकेदार और चौकीदार तक को है।इसके बाद भी वन अमला पक्के निर्माण तोड़ने की कार्यवाही तक नही कर पा रहा है।करोड़ों की वन भूमि पर लगातार अवैध कब्जे हो रहे है।ओर रोकने में वन विभाग का कोई भी अधिकारी नाकाम दिखाई नजर आ रहा है।वनविभाग के दावे खोखले साबित होते दिखाई नजर आ रहे है।
इनका कहना है
आपके द्वारा जानकारी दी है।की डीएफओ एसडीओ रेंजर को जानकारी देने के बाद भी कार्यवाही नही की गई।वही पक्के निर्माण लगातार जारी है।पक्के निर्माण को भी नही तोड़ा गया है।में डीएफओ से बात करके जानकारी लेता हु।
राजेश खरे सीसीएफ भोपाल वन विभाग
वन भूमियों पर अवैध कब्जे को लेकर मेरे द्वारा प्रमुख सचिव भोपाल को कार्यवाही के लिए शिकायत की थी 2 महीने से ज्यादा समय गुजर जाने के बाद आज तक वन विभाग द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई है।डीएफओ हेमंत रैकवार द्वारा कार्यवाही का सिर्फ आश्वाशन दिया जा रहा है।
दौलत राम इक्के भाजपा नेता