Let’s travel together.

अवैध रूप से कार में इंग्लिश शराब भरकर बेचने ले जा रहे आरोपी को 300 बोटल के साथ किया गिरफ्तार

0 162

देवेन्द्र तिवारी साँची रायसेन

गुरुवार देर रात्रि सलामतपुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी को मुखबिर से सूचना मिली लाल रंग की मारुति वेगन आर एमपी04 सीए 1040 कार भोपाल की और से अवैध शराब विदिशा की और लेकर जाने वाली है। जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी ने रायसेन पुलिस अधीक्षक विकाश शाहवाल के दिशा निर्देशन और एडिशनल एसपी कमलेश कुमार व एसडीओपी प्रतिभा शर्मा के मार्गदर्शन में तत्काल टीम का गठन किया जिसमें एसआई मकरंद सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक विकास श्रीवास्तव, जितेन्द्र वर्मा और आरक्षक रामकरण शर्मा को शामिल किया गया। टीम ने द्वारकाधीश मंदिर के पास बेरिकेटिंग कर दी। जब कार भोपाल की और से आती दिखी तो पुलिस ने कार को रोका तो कार चालक ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी कर कार को पकड़ लिया। कार से एक आरोपी सागर नाम का भागने में सफल हो गया और एक आरोपी अनिल पाल पिता धनीराम पाल निवासी मोहनगिरी विदिशा को गिरफ्तार किया गया। वहीं कार की तलाशी लेने पर 20 पेटी 300 बोटल इंग्लिश शराब की बरामद की गई। जिसकी बाजार में एक लाख अट्ठावन हज़ार दो सौ नव्वे रुपए कीमत है। और आरोपी पर 34(2) आबकारी अधिनियम की कार्रवाई कर शुक्रवार को रायसेन न्यायालय में पेश किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिस ने लूट एवं चैन स्नेचिंग की वारदातों का किया खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार     |     फौजी बनकर गांव लौटा विवेक, फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत     |     आसमान में रोज मंडरा रहे बादल, लेकिन नहीं बरस रही राहत     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर एमपीआरडीसी की बड़ी लापरवाही, भरे रोड पर पैचवर्क, जानलेवा गड्ढे जस के तस     |     आकाशीय बिजली ने की नेटवर्किंग व्यवस्था ध्वस्त     |     गढ़ी वन परिक्षेत्र में फिर लाखों की सागौन तस्करी, 30 पेड़ों की अवैध कटाई से हड़कंप     |     सुल्तानगंज में साइबर जागरूकता अभियान     |     विश्वशांति महायज्ञ एवं भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ 8 दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान     |     तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक सवारो को कुचला,दो गंभीर रूप से घायल     |     उप मुख्यमंत्री  राजेंद्र शुक्ल जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन समारोह में हुए शामिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811