Let’s travel together.

रायपुर पुलिस द्वारा आरंग में पुलिस नाका लगाकर किए जा रहे चेकिंग के दौरान पिकअप से 50 लाख रुपए जप्त

0 212

 

सुरेंद्र जैन रायपुर

लोकसभा चुनाव मद्देनजर आरंग पुलिस द्वारा रात्रि में महासमुंद तिराहे के पास चेकिंग के दौरान आलू से भरे पिकअप OD 02 CF 5591 जिसमे ढेंकानाल ओडिसा निवासी ड्राइवर प्रताप प्रधान था, को रुकवाया गया तो उसके अंदर कार्टून में छिपा कर रखा लगभग 50 लाख रुपए मिला। पैसे संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज न होने से 102 सीआरपीसी के तहत जप्त किया गया है और इनकम टैक्स विभाग को सूचित किया गया है। पुलिस द्वारा जांच जारी है।

जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर संतोष सिंह के द्वारा कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी तथा लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर थाना क्षेत्र में चेक पोस्ट और एसएसटी, फ्लाइंग स्क्वाड के माध्यम से राज्य/जिले से बाहर आने जाने वाली वाहनो पर सतत निगरानी रखने के उद्देश्य से जगह-जगह चेक पोस्ट लगाकर वाहनों की तलाशी करने निर्देशित किया गया है, जिसके दौरान यह कार्यवाही की गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर के साथ उक्त कार्यवाही में टीआई आरंग सत्येंद्र श्याम, प्रधान आरक्षक ऋषि पटेल, गिरधर प्रजापति एवं अन्य स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी का बयान: डकैत रामबाबू गडरिया को बताया दोस्त, तस्वीर पर किया माल्यार्पण     |     जिला पंचायत सदस्य ने लगाया प्रार्थना शेड निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप     |     मन की बात के प्रति निष्ठा: उदयपुरा विधानसभा के खरगोन में मातृ शोक के बीच भाजपा कार्यकर्ता ने प्रस्तुत की मिसाल     |     नार्मदीय न्यास ने 77 जरूरतमंदों को दी 18.47 लाख रुपए की सहायता, 6 वर्षों में बने 485 ट्रस्टी     |     शाखा प्रबंधक गिरीश सक्सेना को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई     |     निर्माणाधीन रायसेन-राहतगढ़ मार्ग हल्की बारिश में ही बना दलदल     |     निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 70 से अधिक मरीजों ने कराई जांच और प्राप्त की दवाइयां     |     अवैध खनन पर माइनिंग विभाग का शिकंजा, एकडंपर जब्त     |     गीदगढ़ पुलिया के पास ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर घायल, पुलिस की तत्परता से बची जान     |     विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर खिलाड़ियों ने ली नशामुक्ति की शपथ, योग कर दिया स्वास्थ्य का संदेश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811