Let’s travel together.

MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह के दामाद का निधन, लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे

0 79

लोकसभा चुनाव के बीच मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शुमार दिग्विजय सिंह के दामाद का निधन हो गया है. वो लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था. वह 61 साल के थे. दामाद के निधन की जानकारी खुद दिग्विजय सिंह ने दी. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि वो अपने दामाद के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए लखनऊ में हैं.

दिग्विजय सिंह के बड़े दामाद राजा रत्नाकर सिंह रामनगर का कल रविवार रात निधन हो गया. पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया एक्स पर देते हुए बताया, ”कल रात मेरे बड़े दामाद राजा रत्नाकर सिंह रामनगर का दुखद देहांत हो गया. 61 वर्ष के रत्नाकर लगभग एक साल से कैंसर से पीड़ित थे. उनके अंतिम संस्कार के लिए मैं लखनऊ में हूं. इस दुख की घड़ी में चुनाव प्रचार को विराम देकर मैं मेरी बेटी मृणालिनी और परिवार वालों के साथ हूं”.ईश्वर रत्नाकर को अपने श्री चरणों में स्थान दें और उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें! ओम शांति !

राजगढ़ से चुनाव लड़ रहे हैं दिग्विजय सिंह

दिग्विजय सिंह मध्यप्रदेश के राजगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. राजगढ़ सीट उनका गढ़ मानी जाती है. यहां उनका अच्छा खासा दबदबा है. दिग्विजय सिंह 33 सालों बाद इस सीट से चुनावी मैदान में उतरे हैं. जिसकी वजह से यह सीट मध्य प्रदेश की हाई प्रोफाइल बन गई है. राजगढ़ में तीसरे चरण में मतदान होगा. हर एक की निगाहें इस सीट पर टिकी हुई हैं. राजगढ़ सीट पर सीधा मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच में होने जा रहा है.

राजगढ़ बीजेपी ने रोडमल नागर को दिया टिकट

कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह को शिकस्त देने के लिए बीजेपी ने यहां रोडमल नागर को टिकट दिया. नागर की भी इलाके में अच्छी खासी पकड़ है. इन दिनों नागर जोर शोर से प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं. तो वहीं फिलहाल कुछ समय के लिए दिग्विजय सिंह चुनाव प्रचार से दूर रहेंगे. विधानसभा चुनाव में मिली शानदार जीत से उत्साहित बीजेपी को लोकसभा चुनाव में भी बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद है. ऐसे में अब देखना है कि राजगढ़ पर दिग्विजय सिंह क्या बीजेपी को शिकस्त देकर अपना दबदबा कायम रखने में कामयाब हो पाते हैं या नहीं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दानवीर दाऊ पोषण लाल चंद्रवंशी की भव्य स्मृति स्मारक का विधायक अनुज शर्मा ने किया लोकार्पण     |     अमित शाह आज रात भोपाल पहुंचेंगे, 3 अक्टूबर को 35 हजार से ज्यादा गोपालकों के सम्मेलन में होंगे शामिल     |     स्व. परसराम भारद्वाज जी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया श्रद्धापूर्वक स्मरण     |     सबसे बड़े पत्रकार तो आदि तीर्थंकर ऋषभ देव थे जिन्होंने हर प्राणी का कल्याण किया     |     व्यावसायिक शिक्षा से रोजगार के अवसरों की राह समझने भोपाल पहुंचे पीएमश्री स्कूल सेमरा के विद्यार्थी     |     पितृ मोक्ष के लिए 4 अक्टूबर से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा     |     पानी में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सूने मकान में चोरी करने घुसे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया     |     युवती से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, बरेली थाने का वीडियो भी सामने आया; पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप     |     वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. प्रभुराम चौधरी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811