Let’s travel together.

चैत्र नवरात्रि :: पांचवें दिन माता के मां स्कंदमाता रूप की पूजा

0 143

नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा के लिए प्रात: स्नान के बाद पीले रंग का वस्त्र धारण कर पूजा करें.चैत्र नवरात्रि के पांचवें दिन  मां दुर्गा पांचवे रूप स्कंदमाता  की पूजा होती है. माता दुर्गा के पांचवें स्वरूप को यह नाम भगवान कार्तिकेय से मिला है और इस रूप में माता के ममतामई स्वरूप की पूजा अर्चना की जाती है. संतान की कामना करने वालों को मां के इस स्वरूप की पूजा करनी चाहिए. मां स्कंदमाता स्वरूप में माता चार भुजाधारी हैं और दाई ओर की ऊपरी भुजा में कार्तिकेय को गोद में लिया है. निचली भुजा में कमल का पुष्प धारण करती हैं. बाई ओर की ऊपरी भुजा अभय मुद्रा में और निचली भुजा में सफेद रंग का कमल धारण किए हैं. माता की सवारी सिंह है और कमल पर विराजने के कारण पद्मासना कहीं जाती हैं.

नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा के लिए प्रात: स्नान के बाद पीले रंग का वस्त्र धारण कर पूजा करें. पूजा के लिए लाल पुष्प लेकर माता का स्मरण करें. देवी को गंध, अक्षत, धूप, फूल, फल, बताशा, पान, लौंग, इलायची अर्पित करें. धूप और दीप जलाएं. माता को उनके प्रिय केले से भोग लगाएं. माता की आरती करें और शंख बनाएं. माता को लाल रंग की चूनर और सुहाग की वस्तुएं अर्पित करें. मां स्कंदमाता की पूजा में धनुष बाण अर्पित करने का विशेष महत्व है.

पूजा का मंत्र

मां स्कंदमाता की पूजा के लिए इस मंत्र का करें जाप

Leave A Reply

Your email address will not be published.

क्या बुजुर्गों के प्रति बढ़ता निष्ठुर भाव कल का ‘न्यू नाॅर्मल’ है? -अजय बोकिल      |     जिले भर में निकलीं भव्य तिरंगा रैलियां, मातृशक्ति ने की अगुवाई      |     सांची में संयुक्त रूप से निकली तिरंगा यात्रा     |     स्तूप पहाड़ी पर दिखाई दिया तेंदुआ मचा हडकंप     |     सुल्तानगंज में 15 लाख का शौचालय बना सफेद हाथी, ग्रामीणों ने खोला ताला     |     लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त बदमाश के विरुद्ध जिला बदर की कार्यवाही     |     तिरंगा सिर्फ तीन रंगों का कपड़ा नहीं, 140 करोड़ भारतीयों का स्वाभिमान और अमर शहीदों का बलिदान है-विधायक अनुज शर्मा     |     बिरगांव में 150 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा     |     हरियाली अमावस्या पर निकली नवांकुर सखी हरियाली यात्रा, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश     |     बालमपुर घाटी में फिर टला बड़ा हादसा, ब्रेक फेल ट्रक खाई में गिरने से बाल-बाल बचा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811