Let’s travel together.

भूपेश बघेल के राजनांदगाव लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने तंज कसा

0 91

खैरागढ़ . छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजनांदगाव लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने पर तंज कसा है। शर्मा ने कहा कि जब पूर्व मुख्यमंत्री को पाटन की जनता ने इतना प्यार दिया, तो फिर वह उन्हें छोड़कर राजनांदगांव क्यों आ गए?

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राजनांदगांव से मैदान में उतारा गया है। इस लोकसभा सीट पर पूर्व सीएम रमन सिंह का दबदबा रहा है। इस सीट से भाजपा साल 1999 से साल 2019 तक छह बार हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा ने पांच बार जीत हासिल की है तो वहीं कांग्रेस ने सिर्फ एक बार ही खाता खोल पाई है। वहीं भाजपा ने भूपेश बघेल के खिलाफ राजनांदगांव से मौजूदा सांसद संतोष पांडे को टिकट दिया है। हालांकि भूपेश बघेल को कांग्रेस हर बार पाटन से मैदान में उतारती थी, लेकिन इस बार कांग्रेस की नजर भाजपा के गढ़ माने जाने वाली लोकसभा राजनांदगांव पर है।

खैरागढ़ विधानसभा में शनिवार को भाजपा के विधानसभा स्तरीय कोर कमेटी कार्यकर्ता सम्मलेन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम विजय शर्मा, राजनांदगांव सीट से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी संतोष पांडेय, पंडरिया विधायक भावना बोहरा, जिला अध्यक्ष गमन साहू, विक्रांत सिंह, मधुसूदन यादव समेत हजारों भाजपा कार्यकर्ता और महिलाएं शामिल हुई। इसी दौरान डिप्टी सीएम भूपेश बघेल को निशाने पर लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गढ़ी वन परिक्षेत्र में फिर लाखों की सागौन तस्करी, 30 पेड़ों की अवैध कटाई से हड़कंप     |     सुल्तानगंज में साइबर जागरूकता अभियान     |     विश्वशांति महायज्ञ एवं भव्य शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ 8 दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान     |     तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक सवारो को कुचला,दो गंभीर रूप से घायल     |     उप मुख्यमंत्री  राजेंद्र शुक्ल जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन समारोह में हुए शामिल     |     पेंशनर्स ने लंबित मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा     |     अशोक शर्मा  अपनी शासकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए     |     विंध्य- महाकौशल प्रांत का युवा जनजातीय महिला चेहरा शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह     |     दिव्य चिंतन::चिता की राख से वसूली,ज़मीन बिहार सरकार की… निर्माण सरकार का और लाभ के हिस्सेदार सदगुरु !-हरीश मिश्र     |     हाट बाजार में पुलिस की सघन गश्त, दुकानदारों से कहा-दुकानों पर लगाएं सीसीटीवी कैमरे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811