Let’s travel together.

पं प्रदीप मिश्रा ने महाकाल मंदिर में हुए हादसे की बताई बड़ी वजह, कहा- भविष्य में न दोहराएं ये गलती

0 90

सीहोर। रंगों के त्योहार होली पर विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में भस्म आरती के दौरान गर्भगृह में हुए अग्निकांड को लेकर अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा का बड़ा बयान सामने आया है। होली पर महाकाल मंदिर में हुए इस हादसे को लेकर पं प्रदीप मिश्रा ने कहा है कि मंदिर में बाजार की चीजों का इस्तेमाल करने से यह हादसा हुआ है। इन मंदिर में ऐसी चीजों से हमें परहेज करना चाहिए।

पंडित प्रदीप मिश्रा ने महाकाल मंदिर में हुई घटना पर दुख जताते हुए कहा कि मंदिर में बाबा की पूजा अर्चना में पुरानी और शद्ध वस्तुओं का इस्तेमाल होना चाहिए। मंदिर को बाजार की वस्तुओं से दूर रखना चाहिए।उन्होंने कहा कि केमिकल युक्त रंग की वजह से घटना घटी है। आने वाले समय में हमें मंदिरों में परंपरागत वस्तुओं का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। बाजार की वस्तुओं का इस्तेमाल मंदिरों में वर्जित किया जाना चाहिए। पं प्रदीप मिश्रा ने हादसे पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि इस घटना से सबक लेकर राज्य सरकार को सभी धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर और खासकर पूजा सामग्री को लेकर विचार करके कोई अच्छी व्यवस्था बनानी चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व स्तनपान सप्ताह : सांची में धात्री माताओं को स्तनपान के महत्व की दी गई जानकारी     |     बारिश पूर्व जल भराव न हो इसकी हुई तैयारी लेकिन बारिश ने ही खोल दी दावों की पोल     |     किशोर कुमार के अमर गीतों से सजी संगीतमयी शाम, युवा गायक उत्सव पारे की प्रस्तुति ने जीता दिल     |     संदीपा पारे के स्वागत गीत से हुआ 56वें गुरु वंदना महोत्सव का शुभारंभ     |     आस्था बनाम विकास! हनुमान मंदिर बचाने सड़क पर उतरे साधु-संत और ग्रामीण     |     3 – 4 महीने से पेंशन बंद, बैंक के चक्कर काटने को मजबूर बेसहारा बुजुर्ग     |     हाईवे-18 पर मौत के गड्ढे, बालमपुर घाटी से त्रिमूर्ति चौराहा तक 150 से ज्यादा गहरे गड्ढे, टोल वसूली जारी, हादसे बदस्तूर जारी     |     हाईवे-18 पर आवारा मवेशियों का जमाबड़ा, हर पल मंडरा रहा हादसों का खतरा     |     स्‍मृतिशेष:: हिन्‍दी-जीवनव्रती पद्मश्री कैलाशचन्‍द्र पंत- विजयदत्‍त श्रीधर     |      “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811