Let’s travel together.

कलेक्टर अरविंद दुबे ने नर्मदापुरम संसदीय क्षेत्र के उदयपुरा विधानसभा में निर्वाचन प्रशिक्षण केन्द्र तथा स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर निर्वाचन तैयारियों का जायजा लिया

0 116

 

कहा, प्रशिक्षणार्थी पूरी गंभीरता, लगन और निष्ठा से प्रशिक्षण प्राप्त करें

कमल याज्ञवल्क्य बरेली रायसेन
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद दुबे ने संसदीय क्षेत्र-17 नर्मदापुरम में शामिल जिले के विधानसभा क्षेत्र 140-उदयपुरा अंतर्गत स्ट्रांग रूम तथा निर्वाचन प्रशिक्षण केन्द्र का निरीक्षण किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विकास शहवाल भी साथ रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद दुबे ने प्रशिक्षण केन्द्र पहुंचकर निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण का जायजा लिया। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि वह पूरी गंभीरता, लगन और निष्ठा से प्रशिक्षण प्राप्त करें, जिससे कि निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन तथा दिशा-निर्देशों के अनुरूप निर्वाचन कार्य सम्पन्न कराने में किसी प्रकार की कठिनाई ना आए। किसी प्रकार का संशय या समस्या होने पर तुरंत उसका समाधान प्राप्त करें। जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद दुबे द्वारा संसदीय क्षेत्र-17 नर्मदापुरम अंतर्गत उदयपुरा विधानसभा के शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज समनापुर बरेली में बनाए गए स्ट्रांग रूम का भी निरीक्षण करते हुए उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देशा दिए ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जनसमस्याओं की आवाज बनकर समाज को दिशा देते हैं पत्रकार : उप मुख्यमंत्री अरुण साव     |     रमा नायक बनीं भाजपा महिला मोर्चा सलामतपुर मंडल की अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई     |     रायसेन जिला अस्पताल में 50 मिनट में प्रसूता का ऑपरेशन, जच्चा-बच्चा की बचाई जान     |     बाल विवाह उन्मूलन दिवस पर हुआ जागरूकता शिविर, उपस्थित लोगों को दिलाई गई शपथ     |     शास. पी.जी. कॉलेज शिवपुरी में नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान पर कार्यक्रम आयोजित     |     उप मुख्यमंत्री ने किया इंटेक वेल और जल शोधन संयंत्र का लोकार्पण     |     भाजपा राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री सौदान सिंह का भव्य स्वागत     |     सेवा संकल्प यात्रा का छठवां दिन,देवरी तिवरैया कपसदा रैता कुथरैल मेहरसखा मनोहरा कुकेरा में लगी जन चौपाल     |     आपदा में काम आएंगे धरसीवा कालेज के, एन.एस.एस. स्वयंसेवक     |     पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने सीहोर कोतवाली थाना प्रभारी गिरीश दुबे और उनकी टीम को किया सम्मानित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811