Let’s travel together.

घर के आंगन में संदिग्ध अवस्था में मिली बुजुर्ग दंपत्ति की लाश, इलाके में फैली सनसनी

0 87

शहडोल। जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के आमा झरिया के मैर टोला की घटना है। बताया गया है कि बीच बस्ती में एक सप्ताह से बुजुर्ग दंपति का शव घर के आंगन में पड़ा था। जिसकी भनक न तो आसपास के लोगों को लगी और न ही घर से एक किलोमीटर दूर रह रहे मृतक के बेटे को लग पाई। इस घटना का पता तब चला जब रात में रिश्तेदार घर पहुंचे। शव से दुर्गंध भी आ रही थी जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

बताया गया है कि राममिलन पाव व पत्नी फूल बाई पाव दोनों घर में अकेले रहते थे। वहीं बेटा घर से करीब एक किलोमीटर दूर खेत में रहता था। घटना के बाद ADG डीसी सागर, DIG, SP सहित एफएसएल व डॉग स्क्वाॅयड की टीम घटना स्थल पहुंचकर अपने-अपने स्तर से जांच शुरू कर दिया है। वहीं इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि पति-पत्नी के शव मिलने के मामले में जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी की यह हत्या है या फिर स्वाभाविक मौत।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अमानक घी के विक्रय को रोकने के विभिन्न ब्रांडों के नमूने लेकर जांच हेतु भेजे      |     विश्व आदिवासी दिवस पर उमड़ा आदिवासी समाज जल-जंगल-जमीन की रक्षा और एकता का दिया संदेश     |     विजय ट्रांसमिशन में युवक की मौत ,ग्रामीणों का फूटा आक्रोश     |     आज का त्याग, कल की धर्म विरासत बने : मुनि श्री     |     भाग्योदय तीर्थ में वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना सम्पन्न     |     ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली कावड़ यात्रा, गौरी शंकर धाम में हुआ समापन     |     साझा पहल: सड़क किनारे कदम-कदम पर कदंब लगाने का संकल्प, एसोसिएशन ने मशीन भेंट करने का लिया निर्णय     |     हर घर तिरंगा’ अभियान: विधायक देवेंद्र जैन ने विभिन्न ग्रामों का किया सघन भ्रमण, बांटे तिरंगे और सुनीं जनसमस्याएं     |     भाजपा की वृहद जिला कार्यसमिति बैठक में गूंजा राष्ट्रहित का संकल्प     |     बेगमगंज के भुरेरू गांव में खूनी संघर्ष: आपसी विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, 8 घायल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811