Let’s travel together.

शातिर चोरों ने चुनाव ट्रेनिंग में शासकीय डॉक्टर के घर लगाई सेंध, 12 लाख की चोरी की वारदात को दिया अंजाम

0 63

इंदौर। लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। ऐसे में तैयारियां भी तेज कर दी गई है। जिसके लिए पुलिस प्रशासन सहित शासकीय डॉक्टर भी जुटे हुए हैं। वहीं इस वक्त मध्यप्रदेश के इंदौर से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां चुनाव ड्यूटी में गई शासकीय डॉक्टर के घर 12 लाख की चोरी हो गई। वहीं घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में तीन बदमाशों की तस्वीरें कैद हो गई है। जिसके आधार पर पुलिस चोरों की तलाश मेें जुटी है।

बता दें कि खरगोन चुनाव ट्रेनिंग में गई शासकीय डॉक्टर के घर 12 लाख की चोरी की घटना को चोरों ने अंजाम दिया है। शातिर चोर घर में रखे सोने चांदी के आभूषण डायमंड का हार और नगदी लेकर फरार हुए। इन शातिर चोरों ने घर में घूसकर सोने चांदी के आभूषण डायमंड का हार और नगदी लेकर फरार हो गए। बताया गया कि जिस समय चोरी हुई उस समय डॉक्टर की वृद्ध मां और नौकर घर में सो रहे थे। घटना स्कीम नंबर 54 की बताई जा रही है। वहीं इस पूरी घटना के बाद घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों की तस्वीरें कैद हो गई है। मामले में डॉ हर्ष कोल की शिकायत पर पुलिस ने शिकायत दर्ज कराई और विजयनगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विद्यारंभ कार्यक्रम नन्हें कदमों ने बढ़ाया पहली कक्षा की ओर सफर     |     रेलवे ट्रैक पर युवक की लाश मिलने से सनसनी,ग्वालियर से औरंगाबाद जा रहा था युवक     |     असफलता से घबराने के बजाय उससे सीख लेकर आगे बढ़ना ही सफलता का मूल मंत्र: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     गैरतगंज में 27 मार्च से संगीतमय श्री रामकथा का आयोजन, रामनवमी पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा     |     मध्यप्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ का प्रशासन कोअल्टीमेटम ,मांगें पूरी नहीं हुईं तो 1 अप्रैल से अनिश्चितकालीन आंदोलन     |     टीम पहल द्वारा निराश्रित पशु-पक्षियों के लिए नगर में लगाए गए जल पात्र     |     ई-साईकिल वितरण के लिए दिव्यांगजनों का आयोजित हुआ परीक्षण शिविर     |     “ब्लूटूथ”का आविष्कार कब और कहाँ हुआ था?आइये जानें इस वायरलेस टेक्नोलॉजी के बारे में रोचक तथ्य     |     25 किलो. 900 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार     |     गैस की कीमत मे की गई वृद्धि के विरोध मे कांग्रेस 25 मार्च को रैली निकाल करेगी विरोध प्रदर्शन सौंपेगी ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811