Let’s travel together.

पूर्व सीएम ने विधानसभा में उठाया बैगा आदिवासी परिवार के 3 लोगों की हत्या का मामला, सदन में जमकर हुआ हंगामा

0 49

रायपुर : कवर्धा जिला की पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में बैगा आदिवासी परिवार के 3 लोगों की हत्‍या का मामला आज विधानसभा में जमकर गूंजा। पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल व अनिला भेड़िया सहित अन्‍य सदस्‍यों ने इस पर स्‍थगत प्रस्‍ताव की सूचना दी थी। प्रश्‍नकाल के तुरंत बाद पूर्व सीएम बघेल सहित अन्‍य सदस्‍यों ने इस पर चर्चा करने की मांग की। बैगा जनजाति के तीन लोगों की मौत पर काम रोको प्रस्ताव के जरिए चर्चा की मांग को लेकर सदन में हंगामा हुआ। कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि पुलिस की जांच में बैगा जनजाति के तीनों लोगों की हत्या का खुलासा हुआ है। एक नाबालिग सहित कुल तीन की हत्या हुई थी। पंडरिया के नागा डबरा में डेढ़ माह पूर्व तीन लोगों की मौत हुई थी। प्रथम दृष्टया आगजनी से मौत का मामला दर्ज किया गया था। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि जमीन हड़पने की वजह से हत्या की गई है।

बैगा जनजाति के तीन लोगों की मौत मामले में पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने पलटवार करते हुए कहा कि पूर्व सीएम अपनी उपास्थिति दर्ज करवाने के लिए यह मुद्दा उठाया है। फ़ारेंसिक रिपोर्ट आने के बाद मामले में कार्रवाई होगी। डेढ़ महीने बाद इस घटना का जिक्र करने का मतलब अपनी सक्रियता दर्ज कराना है। रामजन्म भूमि के लिए   पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद इसलिए यह स्थगन प्रस्ताव लगाया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों के तबादले, नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं     |     भव्य घट यात्रा के साथ पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बेदी शुद्धि एवं विनायक स्थापना संपन्न     |     अप्रैल में इस दिन से खत्म होगा खरमास, शुरू होंगे शादी-विवाह     |     चूनापत्थर खंदानो और क्रेशर की जाँच,चार क्रेशर सील     |     महुआ बीनने गए ग्रामीण पर भालू ने किया हमला, हमले में भालू ने ग्रामीण का पूरा चेहरा खा लिया     |     भंडारण की व्यवस्था नहीं, खरीदी में देरी, गेहूं-चना औने-पौने दाम में बेचने को मजबूर किसान     |     पुलिस की बड़ी सफलता, पीथमपुर से मिलीं दो लापता नाबालिग बालिकाएँ     |     खुनखुन बाग वाले हनुमान जी महाराज के दरबार में सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा का हुआ समापन     |     किसानों ने देर रात केंद्रीय मंत्री के बंगले पर दी दस्तक,नहर के लिए फिर उठी आवाज,मंत्रीजी ने दिया आश्वासन     |     भगवंतपुर में 28 लाख की लागत से बना नवीन आंगनवाड़ी केंद्र का  विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया लोकार्पण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811