Let’s travel together.
nagar parisad bareli

आचार्य संतश्री विद्यासागर जी का देह त्याग, कभी ना भरने वाली रिक्तता : वापोली धाम आश्रम

0 119

 

-बरेली क्षेत्र बड़भागी, जो पड़े संतश्री के चरण-

कमल याज्ञवल्क्य, बरेली रायसेन 
पूज्य संत शिरोमणि ज्ञान के सागर विद्यासागर जी महाराज का सांसारिक देह त्याग विश्व के लिए एक ऐसी रिक्तता है जिसकी कभी पूर्ति नहीं हो सकती। पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के देह त्याग पर अपनी विनम्र भावनाओं सहित विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए विख्यात पूज्य संतश्री ब्रम्हचारी जी महाराज एवं वापोली धाम में तपस्यारत पूज्य संतश्री लाल बाबाजी ने बताया कि जब आचार्य श्री यहाँ से विहार करते हुए वापोली धाम पधारे थे, तब उनकी सहजता के साथ कठोर साधना और ज्ञान के सागर का अथाह भण्डार सम्पूर्ण विश्व के लिए एक आदर्श है। पूज्य संतों ने कहा कि आचार्य संत श्री विद्यासागर जी का देह त्याग सम्पूर्ण विश्व के साथ ही भारतीय समाज की बहुत बड़ी क्षति है। आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के सद्विचारों से समाज को सदैव मार्गदर्शन मिलता रहेगा।


उल्लेखनीय है कि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज जब भी बाड़ी तरफ से विहार करते हुए चैनपुर के आगे परम पूज्य गुरूजी वापोली वालों के साधना धाम वापोली धाम में पधारते रहे हैं । इसके साथ ही बरेली तथा क्षेत्र के सिद्ध धाम वापोली आश्रम , भगदेई, जामगढ़, खरगोन तथा
बम्हौरी -सिलवानी क्षेत्र में पूज्य आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज के चरण पड़ते रहें हैं। पटेल राममोहन शर्मा ने प्रसंगवश बताया कि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज जब जामगढ़ आदि क्षेत्रों से विहार कर रहे थे तो उस समय बरेली क्षेत्र में ओले नहीं गिरे थे, जबकि दूसरे क्षेत्रों में ओले गिरने से काफी नुकसान हुआ था। उन्होंने कहा कि संतों के चरणों से कल्याण और मंगल होता है।
दिव्य संतश्री आचार्य विद्यासागर जी महाराज के देह के त्याग पर हम अपनी विनम्र भावनाओं सहित सादर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शत् शत् नमन करते हैं।

फोटो : वापोली धाम आश्रम के संग्रह से।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811