Let’s travel together.
nagar parisad bareli

किसानों ने ट्रैक्टर महारैली निकालकर एकजुटता का दिया संदेश, जय जवान, जय किसान जय हिंदुस्तान के नारों शहर गूंज उठा

0 59

 शिवलाल यादव रायसेन

शुक्रवार 16 फरवरी को संयुक्त किसान मोर्चा दिल्ली के भारत बंद राष्ट्रीय आव्हान पर किसानों की फसल के भाव और आमजनों को पानी के लिए रायसेन में ट्रेक्टर महारैली निकाली गई।
जिला मुख्यालय रायसेन में संयुक्त किसान मोर्चा दिल्ली के भारत बंद के आव्हान के समर्थन में किसान जागृति संगठन रायसेन ने ट्रेक्टर महारैली निकाली ।जिसमें सैकड़ों किसान अपने – अपने ट्रैक्टर लेकर आए महारैली को सफल बनाया। ट्रेक्टर महारैली शुक्रवार को दोपहर दशहरा मैदान से कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर किसान जागृति संगठन ने डिप्टी कलेक्टर अभिषेक दुबे के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नाम ज्ञापन प्रेषित किया।


ट्रेक्टर महारैली से पहले किसानों की सभा को किसान जागृति संगठन के प्रमुख इरफान जाफरी, प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र बाबू राय रज्जु भैय्या,संयुक्त किसान मोर्चा मध्यप्रदेश के नेता प्रहलाद दास बैरागी, बाबू सिंह राजपूत, मुकेश धाकड़, हेमत गुर्जर, तलत बेग मुज्जफर बेग अरवरिया मतीन मोहम्मद खान, इजहाक अली सेमरा,किसान जागृति संगठन के जिलाध्यक्ष रंजीत यादव, हरनाम सिंह जाट बीदपुरा मेहबूब पटेल, राकेश चौकसे ,चैन सिंह मीणा, डॉ टीका राम लोधी,जितेंद्र सिंह सेंगर, ब्रजेश बघेल, सुरेश बाजपई, मतीन खान, पुरषोत्तम बघेल, भूरालाल लोधी,बसीर खान, कोमल भैय्या, रामस्वरूप राठौर, नारायण सिंह राजपूत, मोहम्मद यूनुस, रामराज्य यादव सहित अन्य किसान नेताओं ने संबोधित किया एवं सभा का संचालन किसान जागृति संगठन के महासचिव रामस्वरूप राठौर ने किया।


ट्रेक्टर महा रैली में भाग लेने वाले जमना लोधी, बशीरुद्दीन खान, ओमकार यादव, सुरेश मीणा, चैन सिंह राजपूत, महेंद्र जाट, कुंदन राय, उदय लोधी, हेमराज मीणा, उपेंद्र प्रताप सिंह, बटन लाल, महबूब खान, अनीश मो, गणेशराम राजपूत, दीवान सिंह लोधी, शफीक मो.हिम्मत मीणा, तुलसीराम लोधी, रईस खान, अवध राय, भारत सिंह धाकड़, कमलेश लोधी सहित अन्य किसान जागृति संगठन के कार्यकर्ता एवं किसानों ने भाग लिया।


ज्ञापन लेने कलेक्टर अरविंद दुबे नहीं पहुंचे तो किसान जागृति संगठन प्रदेशाध्यक्ष राजेन्द्र बाबू राय , प्रमुख इरफान जाफरी जिलाध्यक्ष रंजीत यादव जमीन पर बैठकर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की।पहले डिप्टी कलेक्टर सरोज अग्निवंशी किसानों का ज्ञापन लेने पहुंची।किसानों ने ज्ञापन देने से मना कर दिया।ज्ञापन के लिए कलेक्टर को बुलाने जिद पर अड़े रहे किसान।फिर डिप्टी कलेक्टर अभिषेक दुबे, तहसीलदार नरेश सिंह राजपूत ने बताया कि कलेक्टर साहब जिले के दौरे पर हैं।किसानों का ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर दुबे ने ज्ञापन लिया।


किसानों की मुख्य मांगे निम्नानुसार है …..
समर्थन मूल्य में धान एवं गेहूं कि खरीदी – मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनावी घोषणा पत्र में आपकी पार्टी ने मध्यप्रदेश के किसानों से वादा किया था कि प्रदेश में सरकार बनने पर किसानों से देशी धान 3100 रुपए प्रति क्विंटल, गेहूं 2700 रुपए प्रति क्विंटल की खरीदा जाय। परंतु आपकी सरकार ने धान 2100 रुपए प्रति क्विंटल कि खरीदी की। जिससे किसानों को 1000 रुपए प्रति क्विंटल का नुकसान उठाना पड़ा। गेहूं 2275 रुपए प्रति क्विंटल में समर्थन मूल्य का पंजीयन कराने से किसानों को 425 रुपए प्रति क्विंटल का नुकसान उठाना पड़ रहा है। हम आपसे यह मांग करते है कि धान किसानों को 1000 रुपए और गेहूं किसानों को 425 रुपए का बोनस प्रदान किया जाए।


मकोडिया डेम के संबंध में – रायसेन जिले के गौहरगंज तहसील में ग्राम मकोडिया में बेतवा केन परियोजना के अंतर्गत डेम प्रस्तावित था ।जिसकी डी. पी. आर भी बन गई थी ।लेकिन मकोडिया डेम का पिछले 15 वर्षों में सर्वे एवं डी. पी. आर. बनाने में करोड़ों रुपए खर्च किए गए। डी. पी. आर. के अनुसार मकोडिया डेम रायसेन और विदिशा जिले के 200 गांव में सिंचाई, रायसेन विदिशा सांची सहित अन्य कस्बों व गांव में पेयजल की व्यवस्था का प्रावधान था। मकोडिया डेम के बनने से बेतवा नदी किनारे बसे सैकड़ों गांव को बाढ़ से बचाया जा सकता था। मकोडिया डेम से विदिशा रायसेन में भूमिगत जल स्तर को स्थिर रखा जा सके एवं सुदृढ़ किया जा सके। मकोडिया डेम से रायसेन विदिशा क्षेत्र में आर्थिक उन्नति एवं खुशहाली हरितक्रांति आएगी।
परंतु किन्ही स्वार्थी जनप्रतिनिधियों कबनिजी कारणों से इस मकोडिया डेम को निरस्त करना दुर्भाग्यपूर्ण है। किसान जागृति संगठन मांग करता है कि बेतवा का बहता हुआ जल जो कि क्षेत्र के भविष्य का कल है मकोडिया डेम बनाकर इस जल को रोककर किसानों कि फसल और आम लोगों किसानों की खुशहाली के लिए यह मकोडिया डेम बनना आवश्यक है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811