Let’s travel together.
nagar parisad bareli

इंदौर में मिले कोरोना के सबसे ज्यादा संक्रमित मरीज

0 316

भोपाल।मध्य प्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,317 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,03,643 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि राज्य में पिछले 24 घंटे में एक व्यक्ति की संक्रमण से मौत हो जाने से अब तक कुल 10,538 लोगों ने इस बीमारी से जान गंवाई है। अधिकारी ने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में 8,599 ऐक्टिव केस हैं और पिछले 24 घंटों में 559 लोगों के स्वस्थ होने से राज्य में इस बीमारी को अब तक 7,84,506 लोग मात दे चुके हैं। अधिकारी ने बताया कि राज्य में सोमवार को 3,09,067 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गई और अब तक कुल 10,59,37,812 खुराक दी जा चुकी है।

सबसे ज्यादा केस इंदौर में
24 घंटों के दौरान 68 हजार 137 लोगों की जांच सैंपल रिपोर्ट में 2317 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। प्रदेश में सोमवार को सबसे अधिक नए मामले इंदौर जिले में मिले हैं। इस जिले में 645 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए, दूसरे स्थान पर भोपाल जिले में 489 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811