Let’s travel together.
nagar parisad bareli

TODAY :: राशिफल मंगलवार 30 जनवरी 2024

0 27

मेष राशि – सेहत का ध्यान रखते हुए काम करना होगा।  कमाई में वृद्धि के लिए रचनात्मक क्षमता का प्रयोग करेंगे और कुछ नई योजना पर काम कर सकते हैं। आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी और आप विपरीत लिंग के लोगों को आसानी से आकर्षित करेंगे। आपका जीवनसाथी सहयोगी और मददगार रहेगा। सामाजिक और धार्मिक कार्यों के लिए उत्तम दिन है, आपके हाथों कोई शुभ काम हो सकता है।

​वृषभ राशि – उलझन और तनाव की वजह से आप मानसिक परेशानी महसूस कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में आपको बहुत ही संभलकर चलना होगा और खर्चों को नियंत्रित करना होगा नहीं तो बजट प्रभावित हो सकता है। आपके लिए यह जरूरी है कि आज आप अपने विचारों और सोच के साथ आगे बढें। कुछ करीबी लोग आपको गलत राह दिखा सकते हैं। वैवाहिक जीवन में आपको मेलजोल बनाकर चलना होगा नहीं तो आपका परेशानी हो सकती है, आपस में किसी बात को लेकर कहासुनी भी हो सकती है।

​मिथुन राशि –परिवार में किसी की बात व्यवहार से आप क्रोधित और परेशान हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में आज आपको संभलकर चलना होगा, तंग आर्थिक हालात के कारण कोई महत्वपूर्ण काम बीच में अटक सकता है। वैसे तनाव के बीच भी आप आज आसपास के माहौल को सकारात्मक बरकरार रखेंगे। आपकी बुद्धिमत्ता और हास्य की भावना आपके आस-पास के लोगों को प्रभावित करेगी। प्यार के मामले में जल्दबाजी में कदम उठाने से बचें। दफ्तर में हर कोई आपको चुनौती देने पर आमादा है, आपको बहुत ही गंभीर और धैर्य दिखाते हुए काम करना होगा। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है।

​कर्क राशि – गलतफहमी अप्रिय स्थिति पैदा कर सकती है, किसी भी निर्णय पर पहुंचने से पहले दोनों पक्षों को संतुलित नजरिए से तौलें। अटकलें नुकसानदेह साबित हो सकती हैं। इसलिए किसी भी तरह का निवेश करते समय अत्यधिक सावधानी बरतें। आपको आज उदारता दिखाना चाहिए और दिल से लोगों की तारीफ करनी चाहिए इससे आपका भी सम्मान बढेगा। सहयोगी मदद के लिए हाथ बढ़ा सकते हैं। वैवाहिक जीवन आज आपका सुखद रहेगा।

सिंह राशि- निवेश करने से पहले सभी पक्षों के बारे में अच्छे से विचार कर लें नहीं तो नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी जीवन में बदलाव लाने में मदद करेगा। कार्यक्षेत्र के मामले में आपके लिए सलाह है कि, अगर आप काम के लिए ज़रूरत से ज़्यादा दबाव देंगे तो आपके सहयोगी और सहकर्मी आपसे चिढ सकते हैं। कोई भी फैसला लेने से पहले दूसरों की जरूरतों को समझने की कोशिश करें। घर गृहस्थी में आपको जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।

​कन्या राशि –बीती बातों को दिल से निकाल दें। कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं क्रियान्वित होंगी और आर्थिक लाभ होगा। घर में कोशिश करें कि आपकी वजह से किसी को मानसिक कष्ट और ठेस न पहुंचे। आपको आज समझदारी और संयम से चलना होगा। करियर के मामले में सितारे बताते हैं कि आज आप अपनी कार्यक्षमता को बढ़ाकर अपने करियर में नए दरवाजे खोल सकते हैं। आपको अपने क्षेत्र में अपार सफलता मिलने की संभावना है।

​तुला राशि-अपनी सोच और धारणा को सकारात्मक बनाए रखिए इससे आपको लाभ और खुशी मिलेगी। सितारे कहते हैं कि आज आप थोड़े तुनक मिजाज भी हो सकते हैं, अगर किसी की बात आपको नहीं पसंद होगी तो तुरंत क्रोधित होकर जवाब दे सकते हैं। वरिष्ठ लोगों से आज आपकी मुलाकात हो सकती है। लव लाइफ के मामले में दिन आपका आनंददायक रहेगा, वैवाहिक जीवन आपका सुखद रहेगा।

​वृश्चिक राशि – आशावादी और सकारात्मक बनाकर रखें इससे न केवल आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा बल्कि आपका व्यवहार भी लचीला होगा। डर, ईर्ष्या और नफरत जैसी नकारात्मक भावनाएं कम होंगी। बच्चों के साथ आप मनोरंजक समय बिताएंगे, ज्यादा भावुक होना हानिकारक हो सकता है। नई योजनाओं को लागू करने और उन पर काम शुरू करने के लिए आज का दिन अच्छा है। आपमें से कुछ लोग भविष्य की योजनाओं के बारे में गहराई से सोच सकते हैं। जीवनसाथी की किसी मांग को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं।

​धनु राशि –कार्यक्षेत्र में लाभ और सहकर्मियों से सहयोग मिेलेगा। आर्थिक मामलों में आज आपको सही निर्णय और योजना से लाभ मिलेगा। गैर जरूरी खर्चों पर आप नियंत्रण रख पाएंगे। दिन की शुरुआत से लेकर अंत तक आप खुद को ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। अगर आप आज यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान का खास ख्याल रखने की जरूरत है। वैवाहिक जीवन के मामले में आपको संभलकर चलना होगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद और किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है।

​मकर राशि – किसी मित्र या परिचित की मदद से आपको आय के नए स्रोत मिलेंगे। वैवाहिक जीवन में एक-दूसरे की बातों को समझकर व्यक्तिगत समस्याओं का समाधान करें। अपनी समस्या और पारिवारिक विषयों को दूसरों के सामने जाहिर न करें नहीं तो लोग इसका गलत फायदा उठा सकते हैं। बच्चों की शिक्षा और करियर को लेकर आज आपकी चिंता बढ़ सकती है।

​कुंभ राशि – परिवार की जिम्मेदारियों को लेकर आपकी चिंता बनी रह सकती है। किसी बात को लेकर घर के लोग आपका विरोध कर सकते हैं। आपको अपनी योजनाओं को इस तरह क्रियान्वित करना चाहिए कि वह दूसरों के लिए प्रेरणा का काम करे। आर्थिक सुधार के चलते आपके लिए ज़रूरी चीज़ें खरीदना आसान होगा। जीवनसाथी के साथ थोड़ी कहासुनी हो सकती है। किसी पुरानी बातों को सोचकर आप ख्यालों में खोए रह सकते हैं। जल्दबाजी में निर्णय न लें नहीं तो नुकसान हो सकता है।

​मीन राशि – सेहत सुधार होगा। आप खुद को ऊर्जा और जोश से भरपूर महसूस करेंगे। आर्थिक मामलों में किए गए आपके सभी प्रयास आज सफल होंगे। मित्रों और सगे संबंधियों से आपकी मुलाकात हो सकती है। घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आज आपको प्रोत्साहन मिलेगा और पद प्रभाव में वृद्धि का लाभ मिलेगा। आज अधिकांश समय अटके कार्यों को पूरा करने में व्यतीत होगा। कोई फंसा हुआ काम आज पूरा होगा। शाम को आप शॉपिंग के लिए जा सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811