Let’s travel together.
nagar parisad bareli

नहीं देखी होगी राम नाम की ऐसी भक्ति, एक करोड़ से भी ज्यादा लिखा राम का नाम, जुनून और जज्बे को देख आप भी हो जाएंगे हैरान

0 21

सतना। पूरा देश इस वक्त राम भक्ति में डूबा हुआ है। वहीं सतना जिले के ऐसे राम भक्त से है जिनके जुनून को देख जानकर आप दंग रह जाएंगे। हम बात कर रहे हैं ऐसे इंसान की जिसकी राम भक्ति ने उसे एक अलग पहचान दिला दी है। छोटा सा भोजनालय चलाने वाले इस शख्स ने 13 साल में एक करोड़ से ज्यादा राम नाम के शब्द लिख डाले हैं जिनमें से 84 लाख राम नाम रजिस्टर्ड हैं। भक्ति तो आपने बहुत देखी होगी पर ऐसा भक्त कभी नहीं देखा होगा जिसे राम नाम लिखने का जुनून है। सुना होगा कि राम से बड़ा राम का नाम है। इसी को लेकर इस भक्त ने पिछले 13 वर्षों में एक करोड़ राम नाम लिख दिए हैं।

यह भक्त है सतना शहर के नवदुर्गा चौक निवासी राकेश साहू, जो पेशे से भोजनालय संचालक हैं, लेकिन इस काम से भी समय निकालकर वह राम नाम लेखन में जुट जाते हैं। राकेश साहू ने वर्ष 2005 में एकादशी के दिन से भगवान राम के नाम की भक्ति शुरू की, जिसके बाद वर्ष 2017 तक 12 साल में इन्होंने अलग-अलग पत्रों में 84 लाख राम नाम लिख डालें। राम भक्त राकेश साहू के इस कार्य के लिए उन्हें जिला प्रशासन के साथ ही कई संस्थाओं ने सम्मानित भी किया है। राम नाम के शब्दों का प्रयोग करते हुए उन्होंने कहीं शिवलिंग की आकृति बनाई है तो कहीं स्वास्तिक बनाए हैं।

 अब लोगों के सुझाव पर राकेश साहू गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराना चाह रहे हैं। पत्रों को जोड़ें तो लंबाई करीब डेढ़ किलोमीटर हो जाएगीय। 84 लाख राम नाम शब्द लिखने में राकेश ने 8 हजार 6 सौ 52 पेज का उपयोग किया है। इन सभी पेजों को जोड़कर तैयार किया तो लंबाई 1428 मीटर निकली। इन कुल पेजों का वजन कुल 65 किलो है। वहीं राकेश साहू का दावा है कि दुनिया में ऐसा कोई ग्रंथ नहीं है जिसमें 84 लाख शब्द लिखे हों।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811