दुल्हन की तरह सजेगी बरेली नगर में होंगे भव्य आयोजन
प्रशासनिक अधिकारीयों को व्यवस्थाओं को लेकर दिए दिशा-निर्देश
यशवंत सराठे बरेली रायसेन
22 जनवरी 2024 को अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होना है. रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में खुशी और उत्साह का माहौल है. हर कोई प्रभु श्रीराम की सेवा करने में लगा हुआ. तो वहीं, प्राण प्रतिष्ठा के दिन नगर में होने वाले आयोजन की प्रशासन और व्यापारी सहित सामाजिक संगठनों की तैयारीयों को लेकर किसान भवन बरेली में बैठक का आयोजन हुआ जिसमें मध्यप्रदेश शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री उदयपुरा विधानसभा विधायक नरेंद्र शिवाजी पटेल शामिल हुए | शहर के प्रमुख लोगों और व्यापारिक ,सामाजिक संगठनों ने पहुंच कर 22 जनवरी को शहर को दीपावली की तरह कैसे सजाना है, इस पर चर्चा की और नागरिकों एवं प्रशासन अधिकारियों ने तैयारी के बारे में राज्य मंत्री को अवगत कराया साथ ही अपने सुझाव रखें | आयोजक समिति के सदस्य राधेश्याम पालीवाल ने आगामी तैयारी के बारे में बताते हुए कहां कि श्रीरामलीला मैदान में भव्य आतिशबाजी होगी ,रामजोति के रूप में 108 फिट का दीप जलाएंगे,1100 हनुमान पाठ एक साथ होगे,कारसेवकों का सम्मान कार्यक्रम होगा,आज की शाम राम के राम का संगीतमय आयोजन होगा, सेवाभारती के आयोजन बस्ती में होगे, नगर के डिवाइडर पर ध्वजा लगाएं जाएंगे | व्यापारी संघ के अध्यक्ष हीरेन्द मालवीय ने कहां कि 17 जनवरी से 22 जनवरी तक सभी दुकानदार दुकान पर आने वाले ग्राहकों को तिलक लगाकर स्वागत करेंगे जय श्री राम कहेंगे सभी व्यापारियों ने निर्णय लिया | सभी व्यापारी 11 दीपक घर से रामलीला मैदान कार्यक्रम में लेकर जाएंगे | नगर परिषद उपाध्यक्ष नेपाल सिंह राजपूत ने बताया कि नगर के सभी मन्दिरों में साफ-सफाई चल रही है नगर परिषद सभी लोगों के साथ कंधे-से-कंधा मिलाकर काम करेंगी |
राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने बरेली में तैयारी के बारे में जानकारी सभी आयोजक समितियों के सदस्यों को बधाई दी और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतवर्ष का संस्कृत अभय उदय हो रहा है जो भारत की समृद्ध विरासत है उसका पुउधार हो रहा है हम भाग्यशाली पीढ़ी के लोग हैं जो अपनी आंखों से जिसके लिए 500 साल हमारे पूर्वजों ने संघर्ष किया उस संकल्प को सिद्ध होते आज हम अपनी आंखों भव्य दिव्य राम मन्दिर का निर्माण के रूप में देख रहे हैं 22 जनवरी को रामलाल की प्रमाण प्रतिष्ठा होने जा रही है उसी क्रम में आज बैठक रखी गई बैठक में आयोजन को लेकर जो उत्साह देखा जा रहा है उससे सिद्ध होता है कि दीपावली से बढ़कर उत्सव उदयपुरा विधानसभा में घर-घर देखने को मिलेगा | उदयपुरा विधानसभा में 108 हनुमान चालीसा के भी कराए जाएंगे सरकार और प्रशासन आपके साथ खड़ा है आयोजन समितियां को जो भी आवश्यकता हो उसके लिए हम तैयार हैं बैठक में गणमान्य नागरिकों ने बिजली आपूर्ति बाधित ना होने और पटाखे की दुकान की अनुमति देने की बात रखी जिस पर राज्य मंत्री ने तत्काल एसडीएम को आवश्यक दिशा निर्देशों देते हुए बिजली आपूर्ति सुचारू ढंग से उपलब्ध रहे साथ ही पटाखों के लाइसेंस भी फटाफट संचालकों को दुकान लगाने की अनुमति दें साथ ही नरसिंह टेकरी मंदिर की साफ-सफाई और खम्भों पर लाईट लगाने के निर्देश दिए | बैठक में एसडीएम संतोष मुद्गल, एसडीओपी सुरेश दामले सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे |