भोपाल। देवास जिले के सोनकच्छ की तहसीलदार के वायरल वीडियो पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए , जिस पर कलेक्टर ने तहसीलदार अंजली गुप्ता को हटाकर जिला मुख्यालय अटैच कर दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारी आम जनता के साथ सभ्य व शालीन भाषा का इस्तेमाल करें , इस तरह की अभद्र भाषा किसी की भी बर्दाश्त नहीं की जावेगी।
देवास जिले के सोनकच्छ की तहसीलदार अंजली गुप्ता की बदजुबानी का वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर जम कर वायरल हुआ। तहसीलदार किसान से बोली अंडे निकला चूजा ।जब किसान ने इंग्लिश में ड्यूटी समझाई तो तहसीलदार भड़क गई।.मामला सोनकच्छ के गांव कुम्हारिया राव का बताया जा रहा हैं। वायरल वीडियो करीब 3 से 4 दिन पुराना बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिम 132 केबी की लाइन के पोल गाड़े जाने का कार्य किया जा रहा था। उक्त पोल किसान के खेत में आ रहे थे। किसान का कहना था कि उसे उचित मुआवजा दिया जाए। इसी बात को लेकर किसान के परिवार व तहसीलदार के बीच आपस में कहां सुनी हुई। जिसके बाद तहसीलदार मैडम भड़क गई।
इसके पूर्व भी शाजापुर कलेक्टर द्वारा एक ड्राइवर के लिये औकात शब्द का इस्तेमाल करने पर उनको भी हटाने की कार्रवाई की गई थी।
वही मुख्यमंत्रीके निर्देश पर बीज निगम के प्रक्षेत्र उत्पादन अधिकारी संजीव कुमार की संविदा सेवाएं भी तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है।ज्ञात हो कि उक्त अधिकारी ने छात्राओं को आपत्तिजनक व्हाट्सएप मैसेज किए थे।मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि ऐसा हीन कार्य करने वाले किसी भी शख्स को शासकीय सेवा में रहने का कोई अधिकार नहीं है। मुख्यमंत्री ने दोनों मामले में कड़ी कार्रवाई कर यह संदेश दिया है कि आमजन , गरीबो से अभद्र भाषा इस्तेमाल करने वाले अधिकारी बख्शे नहीं जाएंगे , वहीं बहन-बेटियों का सम्मान व सुरक्षा सरकार की पहली प्राथमिकता है।
तहसीलदार अंजली गुप्ता का वायरल वीडियो