Let’s travel together.
nagar parisad bareli

झोपड़ी में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र बैगा जनजाति के हैं तीनों मृतक

0 16

 कवर्धा। कवर्धा (कबीरधाम) जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। जिले के वनांचल क्षेत्र कुकदूर थाना के ग्राम पंचायत माठपुर के आश्रित ग्राम नागाडबरा में झोपड़ी में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत होने की खबर है।

तीनों मृतक बैगा जनजाति के हैं। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार नागाडबरा बस्ती में बीती रात 12 बजे के बाद घर में आग लग गई। इस घटना में बुधराम पिता भोपसिंह 35 वर्ष, हिरमतीन बाई पति बुधराम 32 वर्ष व इनके 12 वर्ष के पुत्र जोन्हू की मौत हो गई है।
बता दें कि जिन तीन लोगों की मौत हुई है, वे राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र बैगा जनजाति के है। घटना स्थल पर शव के निकट गैस सिलेंडर पाया गया है। ऐसे पुलिस यह अनुमान लगा रही है कि सिलेंडर में आग लगने से यह हादसा हुआ होगा। घर का एक हिस्सा गिर गया है। हालांकि, मामले में मर्ग कायम पर जांच में लिया गया है। मलबे में 12 वर्षीय बच्चा फंसा है, जिसे दोपहर 12 बजे तक निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811