Let’s travel together.
nagar parisad bareli

सब्जी मंडी में अचानक खरीददारी करने पहुंचे डिप्‍टी CM विजय शर्मा, जानें क्‍या खरीदा

0 27

कवर्धा।  सरल सहज और विनम्र व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति से हर कोई प्रभावित हो जाता है। कुछ ऐसा ही नजारा कबीरधाम जिले के पिपरिया सप्ताहिक बाजार में देखने को मिला। छत्‍तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा जब पैदल चलते हुए अचानक सब्जी खरीदने बाजार पहुंचे, तो कई लोगों को सहसा विश्वास ही नहीं हुआ।

उप मुख्यमंत्री बगैर किसी तामझाम के सब्जी बेचने वाली बुजुर्ग महिलाओं से बात करते हुए सब्जी की खरीददारी कर रहे थे। सप्ताहिक बाजार में उन्होंने सब्जी बेच रही बुजुर्ग महिला से कुशलक्षेम पूछा।

उन्होंने बातचीत के दौरान बताया कि उन्हें लाल, पालक, मेथी की भाजी पसंद है। उन्होंने सब्जी बेच रही बुजुर्ग महिला से देशी अमरूद भी खरीदा। तब वहां सब्जी खरीद रहे अन्य लोग उप मुख्यमंत्री की सरलता सहजता और विनम्रता से प्रभावित हुए बिना नहीं रह सके।

उप मुख्‍यमंत्री शर्मा को सब्‍जी बाजार में देख वहां लोगों की भीड़ लग गई। इस दौरान कुछ लोगों ने मोबाइल से डिप्‍टी सीएम शर्मा की फोटो भी खींची। बतादें कि विजय शर्मा अपने सादगी भरे अंदाज के लिए जाने जाते हैं। डिप्‍टी सीएम शर्मा अपने व्‍यस्‍त समय में से जनता के बीच पहुंचने का तरीका निकाल लेते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811