Let’s travel together.
nagar parisad bareli

बिलासा ताल में नजर आएंगे बत्तख, एमू और खरगोश

0 19

बिलासपुर। बिलासा ताल उद्यान में पर्यटकों को पहले से ज्यादा मजा आने वाला है। सैर को और खास बनाने के लिए वन विभाग यहां बत्तख, एमू पक्षी और खरगोश लाने की तैयारी कर रहा है। हरियाली व तालाब के बीच जब पर्यटक इन नए मेहमानों का दीदार करेंगे तो मन प्रफुल्लित हो उठेगा। सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए पर्यटकों को ज्यादा दिन इंतजार करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगा। विभागीय प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है।

विवेकानंद उद्यान के बाद शहरवासियों को बिलासा ताल बड़ा उद्यान है। इसका संचालन वन विभाग करता है। सुविधा का अभाव व नयापन नहीं होने के कारण पर्यटकों को संख्या जितनी होनी चाहिए, उसकी कमी थी। वन विभाग के लिए यह चिंता का विषय था। लेकिन, विभाग अब इस उद्यान की लोकप्रियता बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। इसी के तहत ही हाल ही में नौका विहार, घुड़सवारी व खानपान के लिए कैफेटिरिया की शुरुआत कर दी गई है। इन सुविधाओं की वजह से बिलासा ताल की पूछपरख बढ़ी है।

शनिवार व रविवार को तो अपेक्षा से ज्यादा पर्यटक पहुंच रहे हैं। वन विभाग भी यह मान रहा है कि किसी भी भ्रमण स्थल की लोकप्रियता बढ़ाने के लिए वहां नयापन बेहद जरूरी होता है। इसलिए वन विभाग ने एक और नई व्यवस्था करने जा रहा है। यहां के तालाब में बत्तख नजर आएंगे। विभाग 12 बत्तख लाने की योजना बनाई है। इसके अलावा एक नर व एक मादा एमू पक्षी लाने की तैयारी कर रहा है। इसे रायगढ़ से लाया जाएगा। वहां बात भी हो गई है।

एमू को कैफेटिरिया के पास बनाए जा रहे 20 बाई 20 आकार के बाड़े में रखा जाएगा। दो दर्जन खरगोश भी रखेंगे। पूर्व में यहां खरगोश रखे जाते थे। इसके लिए केज भी बना था। अब इसे रिपेयरिंग कर बड़ा किया जा रहा है। पर्यटकों को विभाग की यह सुविधा पसंद भी आएगी। इसके अलावा भी विभाग आने वाले दिनों में पर्यटकों को सुविधाओं की सौगात देने की तैयारी कर रहा है। विभाग का दावा है कि बिलासा ताल आने वाले दिनों बड़ा पिकनिक स्पाट बनेगा।

नए साल के अवसर पर वन विभाग ने यहां तीन बड़ी सुविधाएं शुरू की हैं। इसी कारण बिलासा ताल का राजस्व बढ़ा है। एक समय था, जब महीने 55 से 60 हजार रुपये राजस्व प्राप्त होता था। लेकिन, अब सप्ताह में 75 से 80 हजार रुपये राजस्व प्राप्त हो रहा है। यह केवल पर्यटकों के लिए प्रवेश से प्राप्त होने वाला राजस्व है।

बिलासा ताल का राजस्व बढ़ाने के लिए वन विभाग ने एक और व्यवस्था की है। इसके तहत अब कोई बर्थ डे पार्टी या किटी पार्टी के लिए बिलासा ताल किराए पर लेना चाहता है तो उन्हें उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए किराया निर्धारित कर दिया गया है। वह चाहे तो साथ में रसोईया ला सकते हैं या फिर विभाग उन्हें इसकी सुविधा भी मुहैया कराएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811