Let’s travel together.

जिला अस्पताल में नपा के कंटेनर में मेडिकल वेस्ट:पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के लिए हो सकता है खतरा

0 220

 

रिपोर्ट धीरज जॉनसन, दमोह

दमोह शहर का जिला चिकित्सालय अपने किसी न किसी कारनामे के कारण हमेशा चर्चा में बना रहता है पर खामियों पर सुधार नहीं करता, जिसे देख- सुन कर प्रतीत होता है कि यहां भी किसी न किसी तरह की अंदरूनी सेंटिंग का मामला हो सकता है, जिसकी सूक्ष्म जांच होना चाहिए।

अनवरत कुछ न कुछ निर्माण कार्य जारी रहने वाले इस अस्पताल में विवाद, अव्यवस्था, असुविधा,लापरवाही के समाचार सामने आते रहे है। बुधवार की सुबह भी यहां खुले परिसर में नगरपालिका की रखी हुई कचरा ट्राली में मेडिकल वेस्ट दिखाई दिया, जबकि वेस्ट ले जाने के लिए निजी एजेंसी से अस्पताल का अनुबंध है उसके बावजूद भी यह लापरवाही सामने आई।

एक तरफ प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए तमाम प्रयास जारी है और दूसरी ओर पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य से खिलवाड़ हो रहा है। वैसे तो मेडिकल वेस्ट को पहले इंसिनेटर इत्यादि में नष्ट होना चाहिए पर उक्त स्थिति को देखकर लगता है कि खानापूर्ति की जा रही है,यहां तक कि मानव रक्त से दूषित कपड़े भी नपा के कंटेनर में दिखाई देते है जबकि इनका निष्पादन या इन्हें अलग अलग रंग के पॉलिथीन में पैक कर निर्धारित रंग के कंटेनर में भरा जाता है पर यहां तो सिर्फ लापरवाही परिलाक्षित हो रही है, या इन्हें किसी का भय नहीं है। इस संबंध में प्रभारी सिविल सर्जन डॉ एपी जैन का कहना था कि इंडो एजेंसी से टाईअप है अगर ऐसा हो रहा है तो यह गलत है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विद्यारंभ कार्यक्रम नन्हें कदमों ने बढ़ाया पहली कक्षा की ओर सफर     |     रेलवे ट्रैक पर युवक की लाश मिलने से सनसनी,ग्वालियर से औरंगाबाद जा रहा था युवक     |     असफलता से घबराने के बजाय उससे सीख लेकर आगे बढ़ना ही सफलता का मूल मंत्र: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     गैरतगंज में 27 मार्च से संगीतमय श्री रामकथा का आयोजन, रामनवमी पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा     |     मध्यप्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ का प्रशासन कोअल्टीमेटम ,मांगें पूरी नहीं हुईं तो 1 अप्रैल से अनिश्चितकालीन आंदोलन     |     टीम पहल द्वारा निराश्रित पशु-पक्षियों के लिए नगर में लगाए गए जल पात्र     |     ई-साईकिल वितरण के लिए दिव्यांगजनों का आयोजित हुआ परीक्षण शिविर     |     “ब्लूटूथ”का आविष्कार कब और कहाँ हुआ था?आइये जानें इस वायरलेस टेक्नोलॉजी के बारे में रोचक तथ्य     |     25 किलो. 900 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार     |     गैस की कीमत मे की गई वृद्धि के विरोध मे कांग्रेस 25 मार्च को रैली निकाल करेगी विरोध प्रदर्शन सौंपेगी ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811