Let’s travel together.
nagar parisad bareli

सांची विश्वविद्यालय शोध छात्रा को बेस्ट पेपर प्रेज़ेंटर अवार्ड

0 22

• अंग्रेज़ी विभाग से पी.एच.डी कर रही है शोधार्थी
• 92 शोधार्थियों ने अपने-अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए थे
इंदौर के VSOM संस्थान में आयोजित थी अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस

रायसेन  सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय की शोध छात्रा को अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में बेस्ट पेपर प्रेज़ेंटर का अवार्ड मिला है। अंग्रेज़ी विभाग की शोधार्थी सिमरन यादव ने इस संगोष्ठी में यह पेपर सह लेखक के रूप में प्रस्तुत किया था।

इंदौर के VSOM कॉलेज में आयोजित इस संगोष्ठी के दौरान छात्रा ने अपना शोध पत्र – Teaching English Language through AI : A Paradigm shift in teaching & learning प्रस्तुत किया था। इस संगोष्ठी के दौरान अंग्रेज़ी के विषय पर कुल 92 शोध पत्र प्रस्तुत किए गए थे।


विश्वविद्यालय के अंग्रेज़ी विभाग के विभागाध्यक्ष व डीन प्रो. नवीन कुमार मेहता, प्रो. डी मेहता, प्रो. आर यादव के साथ मिलकर शोध छात्रा सिमरन यादव ने अपने ये शोध पत्र लिखा था।
विश्वविद्यालय के कुलपति माननीय प्रो. वैद्यनाथ लाभ व कुलसचिव माननीय प्रो. अलकेश चतुर्वेदी ने छात्रा को उसकी सफलता पर बधाई प्रेषित की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811