Let’s travel together.
nagar parisad bareli

बांसखेड़ी में मंडली ने मतदाता गीत गाकर आदिवासी मतदाताओं को किया जागरूक

0 35

सीईओ उमराव सिंह मरावी ने चौपाल लगाकर आदिवासी मतदाताओं मतदान करने की दी समझाइश

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

जनपद शिवपुरी में इस बार विधानसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान हेतु कलेक्टर शिवपुरी के मार्गदर्शन में जोर शोर से स्वीप गतिविधिया चल रही हैं। इसी तारतम्य में सीईओ जिला पंचायत शिवपुरी रात में जब आदिवासी मतदाता फसल आदि के कार्यो से फ्री हो जातें हैं। प्रतिदिन अलग अलग पंचायतो में देर रात चौपाल लगाकर मतदाताओं को समझाइश दे रहे है।


इसी प्रकार शिवपुरी जनपद की बांसखेड़ी पंचायत में सीईओ श्री मरावी स्वयं उपस्थिति हुए एवं 250 आदिवासी मतदाताओं को मतदान गीतों के माध्यम से जागरूक किया। उसके पश्चात चौपाल लगाकर समझाइश दी एवं सभी को मतदान की शपथ दिलवाई ।
उपस्थिति मतदाताओं ने हाथ खड़े कर एकसाथ 17 नवंबर को सारे काम छोड़कर सबसे पहले मतदान करने हेतु सहमति दी। इस कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन में एपीओ श्रीवास्तव ,पीसीओ पाराशर ,रोजगार सहायक बांसखेड़ी ,एवं रायश्री सेक्टर के सचिव रोजगार सहायको का विशेष योगदान रहा ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811