Let’s travel together.
nagar parisad bareli

मध्य प्रदेश में चर्चा का विषय बन गई है शिवपुरी विधानसभा सीट

0 172

– शिवपुरी के टिकट ने बढ़ा दी कांग्रेस की मुश्किल

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी विधानसभा सीट को लेकर कांग्रेस इस समय उलझन में आ गई है। यहां पर पिछोर के विधायक केपी सिंह को टिकट दिए जाने के बाद अब कांग्रेस की गुटबाजी देखने को मिल रही है। शिवपुरी विधानसभा सीट से वीरेंद्र रघुवंशी टिकट मांग रहे थे जो भाजपा छोड़कर कुछ समय पहले ही कांग्रेस में आए हैं। वीरेंद्र रघुवंशी का टिकट काटे जाने के बाद रघुवंशी समाज के लोग विरोध में उतर आए हैं। भोपाल में रघुवंशी समाज के लोगों ने सोमवार को कमलनाथ से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसने कांग्रेस की आपसी गुटबाजी की पोल खोल दी है।

वीडियो में कमलनाथ बोल रहे हैं कहीं मिसअंडरस्टैंडिंग हुई है-

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के नेता ही आपस में टिकट आवंटन को लेकर के एक राय नहीं है इसकी पोल इस कथित वीडियो ने खोल दी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में कमलनाथ अपने निवास पर रघुवंशी समाज के लोगों से मुलाकात के दौरान कह रहे हैं कि शिवपुरी विधानसभा सीट के लिए केपी सिंह और दिग्विजय सिंह की आपस में बात हुई है। कहीं मिसअंडरस्टैंडिंग हुई है जितना तुम लोग वीरेंद्र को चाहते हो उससे ज्यादा मैं भी वीरेंद्र को चाहता हूं। अब तुम दिग्विजय सिंह और जयवर्धन के कपड़े फाड़ो। इस वीडियो में कमलनाथ रघुवंशी समाज के लोगों के सामने वीरेंद्र रघुवंशी का टिकट काटे जाने के मामले में सफाई दे रहे हैं।

पूरे मध्य प्रदेश में चर्चा का विषय बन गई है शिवपुरी विधानसभा सीट

शिवपुरी विधानसभा सीट इस समय मध्य प्रदेश में चर्चा का विषय बनी हुई है। भाजपा से यहां पर ज्योतिरादित्य सिंधिया के मैदान में उतरने की अटकलें हैं। इसी बीच कांग्रेस ने यहां पर वीरेंद्र रघुवंशी की बजाय पिछोर से विधायक केपी सिंह को टिकट देकर अपनी उलझने बढ़ा ली हैं। सूत्र बताते हैं कि शिवपुरी विधानसभा सीट के मामले को लेकर कांग्रेस उलझन में आ गई है। पिछोर की बजाए शिवपुरी से केपी सिंह को मैदान में उतारने के निर्णय से पिछोर में भी कांग्रेस की स्थिति कमजोर हुई है क्योंकि वहां पर प्रीतम लोधी के आक्रामक प्रचार के कारण केपी सिंह को पलायन करना पड़ा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811