Let’s travel together.
nagar parisad bareli

दिव्यांगों को दिए गए उपकरण उनके लिए मददगार साबित होंगे- कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी

0 29

 

– मंगलम केंद्र में एडिप योजना के अंतर्गत दिव्यांगजनों को वितरित किए गए सहायक उपकरण

– कलेक्टर सहित अन्य अधिकारीगण रहे मौजूद

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी के मंगलम केंद्र पर बुधवार को दिव्यांगजनों के लिए एडिप योजना के अंतर्गत जिला प्रशासन व सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी, जिला पंचायत के सीईओ उमराव सिंह मरावी, अपर कलेक्टर विवेक रघुवंशी, सामाजिक न्याय विभाग की डिप्टी डायरेक्टर बृजेंद्र सिंह यादव, मंगलम संस्था के अध्यक्ष डॉ गोविंद सिंह, सचिव राजेंद्र मजेजी सहित संचालकगण और अन्य सदस्यगण मौजूद रहे। इस मौके पर कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने 100 पंजीकृत दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण जैसे मोटराइज्ड साइकिल, ट्राईसाईकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, कान की मशीन आदि हितग्राहियों को वितरित की गई।
इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि दिव्यांगजनों को इस शारीरिक परेशानी के कारण उन्हें समस्या होती है लेकिन अब इन उपकरणों के वितरण से उनकी परेशानी कुछ हद तक कम होगी। दैनिक जीवन में इन उपकरणों से उन्हें मदद मिलेगी। कलेक्टर ने इस दौरान सभी दिव्यांगजनों को माला पहनकर उनका स्वागत किया और उनसे बातचीत की। इस दौरान कलेक्टर ने उनसे पूछा कि वह इस उपकरण का कैसे उपयोग करेंगे। इस मौके पर बालग्रह के बच्चों से भी कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने बातचीत की और उनका उत्साह बढ़ाया।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में दिव्यांगजन और उनके परिवारजन मौजूद रहे। कार्यक्रम में मंगलम के डायरेक्टर मुकेश गोयल, नरेंद्र जैन भोला, दीपक गोयल, राजेश श्रीवास्तव, सुरेश गुप्ता, विष्णु सोनी, एसकेएस चौहान, रंजीत गुप्ता, जिनेंद्र जैन, तुलसी दास विरमानी, पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक सक्सेना, सामाजिक न्याय विभाग के शिवकुमार सोनी, पवन शर्मा, जगदीश जाटव, मुकेश झा, घनश्याम ओझा, भगवती ओझा, दीपक सेन, मातादीन, मस्तराम, संतोष आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811