Let’s travel together.
nagar parisad bareli

TODAY:: राशिफल बुधवार 06 सितम्बर 223

0 44

मेष राशि-आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार के साथ समय बिताएंगे। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। शिक्षा और प्रतियोगिता में आपको सफलता मिलेगी और आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी। अधिक भागदौड़ करने की वजह से आपको काफी थकान हो सकती है और किसी काम को करने का मन नहीं करेगा।

वृषभ राशि –आपकी राशि में चंद्रमा उच्च का होन के कारण आपका पराक्रम बढ़ेगा। आर्थिक मामलों में लाभ होगा और आपकी योजनाएं पूर्ण होंगी। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका है और आपको हर कार्य संभलकर करना चाहिए। शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में आशातीत सफलता प्राप्‍त होने से हर्ष होगा और आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। कोई रुका कार्य पूरा होगा।
मिथुन राशि – लाभ का दिन है, परंतु मन विचलित रह सकता है। राशि स्‍वामी की कृपा से विदेश के लिए शुभ स्थिति बन रही है। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी और मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान के करियर से जुड़ा कोई काम भी आप कर सकते हैं। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद होगी। आज अच्छे व मनपसंद लोगों से मुलाकात होगी।
कर्क राशि– दिन संतोष और शांति के साथ बिताने का है। आपका राशि स्वामी उच्च होकर ऐसी स्थिती बना रहा है कि हर कार्य अपनी योजना के अनुसार पूरा हो जाएगा और आपको प्रसन्‍नता का अनुभव होगा। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी और आपको हर मामले में आर्थिक लाभ होगा। नए अनुबंधों से आपको लाभ होगा और आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी। आज कुछ बड़े लोगों से आपकी मुलाकात भी हो सकती है जो करियर में आपको लाभ देंगे।

सिंह राशि– आपको ऑफिस व घर सभी में हर प्रकार का सहयोग मिलेगा। लोग आपकी बातों और आपकी योजनाओं से प्रभावित होंगे। आपके धन में वृद्धि होगी। संतान पक्ष की ओर से परेशान थे तो राहत मिलेगी। किसी मामले में आपको दौड़भाग करनी पड़ सकती है। शाम के वक्‍त आपका काफी समय से रुका कोई काम पूरा होने की संभावना है। रात्रि का समय प्रियजनों के साथ बीतेगा और आपको आर्थिक लाभ होगा।

कन्या राशि – आपको सामाजिक रूप से मान-सम्मान प्राप्त होगा। पारिवारिक उत्तरदायित्व में वृद्धि होगी जो आपको मानसिक तनाव दे सकती है। नकारात्मक विचारों को मन में उठने न दें। आज किसी तरह की समस्या नजर नहीं आ रही है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में अपने कार्यों के प्रति अधिक सजग रहने की कोशिश करें। सहकर्मियों के साथ ज्यादा गप्पेबाजी न करें। आज ना किसी से उधार दें और ना लें।
तुला राशि -मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं और भविष्य को लेकर चिंता सता सकती है। वैवाहिक जीवन में खर्च बढ़ता हुआ नजर आएगा। किसी साथी को कुछ समय के लिए पैसा उधार दे सकते हैं। व्यापार से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पिता से आर्थिक लाभ होने वाला है। गलतफहमी और लगातार असहमति परिवार के माहौल को निराशाजनक बना सकती है।
वृश्चिक राशि -आपका समय मौज मस्ती में गुजरेगा। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। दोस्तों के साथ मजेदार शाम बिताने के लिए योजनाएं बनाई जाएंगी। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है, जिसके कारण उनका स्थानांतरण भी हो सकता है। सार्वजनिक रूप से मानहानि होने से दुःख अनुभव करेंगे। इसलिए पब्लिक में संभल कर बोलें।

धनु राशि -आज घर-परिवार के लिए समय निकालने की कोशिश करेंगे। आपके रिश्तों में मधुरता आएगी। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, वह साथी के साथ किसी डिनर डेट पर जा सकते हैं, जिससे उन्हें एक दूसरे को जानने का मौका मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी कारण आपको मानसिक अवसाद रह सकता है। आज मेडिटेशन करना आपके लिए बहुत जरूरी है।

मकर राशि – जिन बातों की चर्चा करने के लिए आप मानसिक रूप से तैयार नहीं हैं, ऐसी बातों का जिक्र न करें। घर के पुराने अटके हुए कार्यों को करने का मौका मिलेगा। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। नकारात्मकता को न हावी न होने दें वरना किसी तरह की हानि हो सकती है। किसी छोटी सी बात को लेकर करीबी से अनबन हो सकती है। जिसका परिवार पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। दैनिक आय प्रभावित हो सकती है।
कुम्भ राशि – दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आज आपकी क्रिएटिविटी उभर कर सबके सामने आएगी जिससे आपके प्रतिद्वंद्वी भी सामने आएंगे। आज आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों का पढ़ाई लिखाई से मन भटक सकता है, जिसके कारण उन्हें शिक्षा में समस्या आ सकती है।
मीन राशि – दिन जिम्मेदारियों से भरा रहेगा। कारोबार करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आपको आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। युवाओं को अपने करियर में सफल होने के लिए अत्यधिक मेहनत करनी होगी। अपनों से बड़ों का सम्मान करें, उनके प्रेम और स्नेह का गलत फायदा ना उठाएं। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811