Let’s travel together.
nagar parisad bareli

सहकारिता कर्मियों की हड़ताल शुरू हुई तो खटाई में पड़ जाएगी खरीदी

0 456

सत्येंद्र जोशी

रायसेन। आगामी 25 मार्च से समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी कि जाना है। वही चना खरीदी के लिए भी तैयारी शुरू हो गई है। अब यदि ऐसे में सहकारिता कर्मी हड़ताल पर चले गए तो खरीदी का काम खटाई में पड़ जाएगा। बता दें कि आज समस्त सहकारिता कर्मी भोपाल में वरिष्ठ पदाधिकारियों से मिलने की तैयारी कर रहे हैं। जिसमें आगे हड़ताल की रणनीति तैयार करेंगे।
इधर खरीदी को लेकर कृषक सेवा सहकारी संस्था सलामतपुर के अंतर्गत आने वाले चना खरीदी केंद्र का शुभारंभ पूजा अर्चना कर विधिवत रूप से किया गया। समर्थन मूल्य पर चना खरीदी के लिए चिन्मय वेयरहाउस कचनारिया पर खरीदी केंद्र बनाया गया है। जिसका उद्घाटन कृषि विस्तार अधिकारी श्री शुक्ला, संस्था प्रबंधक कुंवर सिंह दांगी, पग्नेश्वर संस्था प्रबंधक नवल सिंह मेहरा, वेयरहाउस मैनेजर सुरजीत राजपूत, आपरेटर दीपक पलिया द्वारा किया गया।
गौरतलब है कि शासन द्वारा रायसेन रबी विपणन वर्ष 2022-23 में फसलों का समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। जिसमें गेहूं 2015, जौ 1635, चना 5230, मसूर 5500, सरसो 5050 एवं कुसुम 5441 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। जो किसान अपनी उपज को समर्थन मूल्य पर विक्रय करना चाहते हैं वह किसान अपने निर्धारित पंजीयन केंद्रों पर जाकर विक्रय कर सकते हैं।
वहीं सोमवार को सहकारिता कर्मचारियों ने प्रदेश संगठन के आव्हान पर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। जिसमें लंबित मांगों का निराकरण नहीं होने की स्थिति में 23 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल का एलान किया है। यह हड़ताल लंबी चली तो गेहूं और चना खरीदी का काम खटाई में पड़ सकता है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811