Let’s travel together.
nagar parisad bareli

50 एम.व्ही.ए. क्षमता का पावर ट्रांसफार्मर के स्थापित हो जाने से महिदपुर सबस्टेशन की क्षमता बढ़कर 110 एम.व्ही.ए. हो गई

0 25

हेमेंद्र तिवारी उज्जैन

एम.पी. ट्रांसको (म.प्र. पावर ट्रांसमिशन कंपनी) ने जिले के 132 के.व्ही. सबस्टेशन महिदपुर में एक 50 एम.व्ही.ए. क्षमता का नया पावर ट्रांसफार्मर स्थापित किया है।

मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने बताया कि महिदपुर क्षेत्र में कृषि व घरेलू उपभोक्ताओं की विद्युत की बढ़ती मांग के मद्देनजर एम.पी. ट्रांसको ने सबस्टेशन की क्षमता वृद्धि करते हुये 50 एम.व्ही.ए. क्षमता का पावर ट्रांसफार्मर ऊर्जीकृत किया है। इस ट्रांसफार्मर के स्थापित हो जाने से महिदपुर सबस्टेशन की क्षमता बढ़कर 110 एम.व्ही.ए. हो गई है।

मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने बताया कि लगभग 5.76 करोड़ रूपये की अनुमानित लागत से स्थापित इस ट्रांसफार्मर को इंदौर स्काडा सेंटर से रिमोट टेक्नालॉजी के माध्यम से ऊर्जीकृत करने में सफलता हासिल हुई है।
श्री तोमर ने बताया कि इस क्षमता वृद्धि से उज्जैन जिले की पारेषण क्षमता को सुदृढ़ता प्रदान हुई है, इससे उज्जैन जिले में महिदपुर, बंजारी, खेड़ामददा रूद्रपुर, कुंडीखेडा, चोरवासा, नारायणा से जुडे विद्युत उपभोक्ताओं को काफी फायदा पहुॅचेगा, अब उन्हे उचित वोल्टेज पर गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति उपलब्ध रहेगी। ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने इस सफलता के लिये एम.पी. ट्रांसको के कार्मिकों को बधाई दी है।

एम.पी. ट्रांसको उज्जैन के अधीक्षण अभियंता अनिल सक्सेना ने बताया कि इंदौर से एच.एम.आई (हयूमन मशीन इंटरफेस) तकनीक का उपयोग करते हुये कम्प्यूटर का माउस क्लिक कर 125 किलोमीटर दूर माहिदपुर में इस ट्रांसफार्मर को ऊर्जीकृत किया। जिले में इस तकनीक का उपयोग पहली बार किया गया है। इस तकनीक में मानव और कम्प्यूटर मशीनों के तालमेल से सबस्टेशनों के उपकरणों को नियंत्रित और संचालित किया जाता है।
एम.पी. ट्रांसको की कुल स्थापित ट्रांसफारमेशन क्षमता बढ़कर अब 77825 एम.व्ही.ए. की हो गई है, जिसमें 400 के.व्ही. में 11095 एम.व्ही.ए., 220 के.व्ही. में 32395 एम.व्ही.ए. तथा 132 के.व्ही. में 34335 एम.व्ही.ए. क्षमता विद्यमान है। एम.पी. ट्रांसको मध्यप्रदेश में अपने 414 अति उच्चदाब सबस्टेशनों के माध्यम से विद्युत पारेषण करती है। जिसमें 400 के.व्ही. के 14, 220 के.व्ही. के 88 तथा 132 के.व्ही. के 312 सबस्टेशन शामिल है। एम.पी. ट्रांसको अपने कुल 1005 अति उच्च दाब पावर ट्रांसफार्मरों के माध्यम से प्रदेश में विद्युत आपूर्ति करती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811