भोपाल। समग्र शिक्षक संघ के प्रदेश संरक्षक मुरारीलाल सोनी ने भोपाल में आज शिक्षको के विभिन्न लंबित मुद्दों को लेकर प्रदेश के वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा से उनके आवास पर मुलाकात की| उल्लेखनीय है कि चतुर्थ श्रेणी वेतनमान, कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना, अवकाश नकदीकरण, सातवें वेतनमान के अनुरूप गृह भाड़ा भत्ता जैसे मामले समग्र शिक्षक संघ के विशेष प्रयासों से वित्त विभाग में प्रक्रिया में है| समग्र शिक्षक संघ विगत वर्षो से इन मुद्दों के निराकरण की दिशा में लगातार प्रयासरत है तथा विभाग स्तर से अनेक बिंदुओ के प्रस्ताव वित्त विभाग में विचार हेतु प्रेषित करवाने में सफल भी रहा है, हाल ही में 31 जुलाई को समग्र शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेशचंद्र दुबे, आर एन लहरी, सारक्षक मुरारीलाल सोनी, प्रदेश महामंत्री जेपी शुक्ला, संजय तिवारी, जिलाअध्यक्ष भोपाल महावीरप्रसाद शर्मा, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्षश्रीमती ममता शर्मा ने वित्त मंत्री जी के OSD से मुलाकात कर चतुर्थ श्रेणी वेतनमान 1 जुलाई 2020 से लागू करवाने तथा स्वास्थ्य बीमा योजना के क्रियावनकराने जैसे मुद्दों को लेकर पत्र सौपा था|
इसी अनुक्रम में समग्र के मांगपत्र का उल्लेख करते हुए 2 अगस्त को वित्त मंत्री जी ने उल्लेखित बिंदुओ का परीक्षण कर अवगत कराने के निर्देश वित्त विभाग को दिए है|
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Prev Post